ई-श्रम पोर्टल

हाल ही में असंगठित कामगारों (यूडबल्यू) का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल शुरू किया गया है।

उद्देश्यः श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के वितरण की सुविधा प्रदान करना है।

पोर्टल की विशेषताएं: यह डेटाबेस आधार के साथ तथा 16-59 वर्ष के बीच आयु वर्ग के लिए है। इसमें निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक, गिग वर्कर, प्लेटफॉर्म वर्कर, कृषि श्रमिक, मनरेगा कार्यकर्ता, मछुआरे, दूधवाले, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक और असंगठित क्षेत्र में इसी तरह के अन्य व्यवसायों में लगे अन्य श्रमिक शामिल हैं।

  • डेटा का उद्देश्य केंद्रीय तथा राज्य मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करना है। यह प्रवासी एवं निर्माण श्रमिकों को उनके कार्यस्थलों पर सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याणकारी लाभों की सुवाह्यता भी सुनिश्चित करेगा।
  • सभी पात्र पंजीकृत असंगठित श्रमिक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत एक वर्ष के लिए 2-00 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर का निःशुल्क लाभ पाने के हकदार हैं।
  • इसका उपयोग किसी भी राष्ट्रीय संकट या महामारी जैसी स्थितियों के दौरान पात्र श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए भी किया जा सकता है।