सीमा शुल्क एवं शुल्क सरलीकरण समीक्षा

350 से अधिक प्रस्तावित छूट प्रविष्टियों को धीरे-धीरे हटाए जाने का प्रस्ताव है। इनमें कई कृषि उत्पाद, रसायन, वस्त्र, चिकित्सा उपकरण और दवाएं शामिल हैं, जिनके लिए पर्याप्त घरेलू क्षमता मौजूद है।

  • विशेषकर रसायन, कपड़ा और धातु जैसे क्षेत्रों के लिए सीमा शुल्क दर एवं शुल्क दर संरचना सरल हो जाएंगी और विवाद कम हो जाएगा।

प्रभाव

  • वैसी वस्तुएं भारत में विनिर्मित की जाती है या की जा सकती है, उनके लिए छूट हटाने से और अर्द्धनिर्मित उत्पादों के विनिर्माण में प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल पर रियायती शुल्क लगाने से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

क्या है अप्रत्यक्ष कर

ऐसे कर को अप्रत्यक्ष कर कहा जाता है, जिसका मौद्रिक भार दूसरों पर डाला जाता है अर्थात कर का वास्तविक भार उस व्यक्ति पर नहीं पड़ता, जो उसे अदा करता है। इसमें करापात और कराघात दोनों अलग-अलग होता है।

इसके अंतर्गत उत्पाद कर, सीमा शुल्क, सेवा कर, मनोरंजन कर,बिक्री कर तथा स्टाम्प शुल्क को शामिल किया जाता है।