- होम
- सामयिक
- समसामयिकी प्रश्न
- आईसीसी
आईसीसी
हाल ही में, देखा गया है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) और अमेरिका एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं। आईसीसी के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- आईसीसी संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है और कभी-कभी इसे "अंतरराष्ट्रीय न्यायालय" भी कहा जाता है।
- आईसीसी किसी पर व्यक्तिगत स्तर पर मुकदमा चला सकता है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ऐसा नहीं कर सकता है।
- भारत आईसीसी का सदस्य है और इसका मुख्यालय पेरिस में है।
नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:
A |
केवल I और II
|
|
B |
केवल II और III
|
|
C |
I, II, III
|
|
D |
केवल II
|
Explanation :
इसकी स्थापना 'रोम संविधि' द्वारा की गयी थी। इसका मुख्यालय द हेग, नीदरलैंड में स्थित है और आईसीसी के पास जन-संहार, मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराधों और आक्रमण का अपराध (हालांकि वर्तमान में यह आक्रमण के अपराध पर अपने न्यायाधिकार क्षेत्र का प्रयोग नहीं कर सकता है) के लिए अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का अधिकार है। हालांकि न्यायालय के पास संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोई क्षमता नहीं है और यह सदस्य देशों के सहयोग पर निर्भर रहता है। भारत रोम संविधि पर हस्ताक्षरकर्ता न होने के कारण इसका सदस्य नहीं है। यहां तक कि अमेरिका, चीन जैसे देश भी इसके सदस्य नहीं हैं। आईसीजे संयुक्त राष्ट्र का अंग है न कि आईसीसी और इसलिए आईसीजे को "अंतरराष्ट्रीय न्यायालय" भी कहा जाता है।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए यह प्रश्न इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
आईसीसी किसी न किसी वजह से हमेशा समाचारों में रहता है। इसलिए, हमारा प्रयास छात्रों का ध्यान आईसीसी की ओर आकृष्ट करते हुए आईसीसी और आईसीजे के मध्य के अंतर को स्पष्ट करना है।
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे