प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार और पत्रकार होमेन बोर्गोहिन का निधन

  • 17 May 2021

प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार और पत्रकार होमेन बोर्गोहिन का 12 मई, 2021 को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

  • होमेन असमिया दैनिक ‘नियोमिया बार्ता’ के प्रधान संपादक थे।
  • उन्होंने असम सिविल सेवा अधिकारी के रूप में करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह पत्रकारिता में आ गए और ‘अमार असम’, ‘असम बाणी’, ‘नीलाचल’, ‘सूत्रधार’, ‘नागरिक’, ‘सतसोरी’ जैसे लोकप्रिय अखबारों और पत्रिकाओं में काम किया।
  • एक लेखक और स्तंभकार रहे बोर्गोहिन को 1978 में उनकी पुस्तक ’पिता-पुत्र’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो उन्होंने देश में बढ़ते धार्मिक और सामाजिक असहिष्णुता के विरोध में 2015 में वापस लौटा दिया था।