जयदीप भटनागर पीआईबी के प्रधान महानिदेशक

  • 16 Mar 2021

जयदीप भटनागर ने 1 मार्च, 2021 को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

  • भटनागर ने कुलदीप सिंह धतवालिया के 28 फरवरी, 2021 को सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यभार संभाला।
  • भटनागर भारतीय सूचना सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह दूरदर्शन समाचार में कमर्शियल, सेल्स तथा मार्केटिंग प्रभाग के प्रमुख रह चुके हैं।
  • भटनागर प्रसार भारती के विशेष संवाददाता के रूप में पश्चिम एशिया (20 देश कवर किए जाने वाले) में अपनी सेवा दे चुके हैं। वह बाद में आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग के प्रमुख भी रहे।