वयोवृद्ध पत्रकार तुरलापति कुटुम्बा राव का निधन

  • 13 Jan 2021

वयोवृद्ध पत्रकार, लेखक और पद्म श्री से सम्मानित तुरलापति कुटुम्बा राव का 11 जनवरी, 2021 को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

  • राव आंध्र प्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री, तंगुटुरी प्रकाशम के निजी सचिव थे। उन्होंने करीब साढ़े तीन दशक तक तेलुगु अखबार 'आंध्र ज्योति' के संपादक और संपादकीय लेखक के रूप में काम किया था।
  • राव ने रिकॉर्ड संख्या में जनसभाओं को संबोधित किया, जिसने उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान दिलाया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों, देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी भी लिखी।
  • पत्रकारिता, साहित्य और कला में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2002 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।