पीयू रिसर्च सेंटर की प्रेस स्वतंत्रता सर्वेक्षण

  • 29 Apr 2025

28 अप्रैल, 2025 को प्रकाशित पीयू रिसर्च सेंटर के वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में फेक न्यूज़ को लेकर गहरी चिंता है, लेकिन प्रेस स्वतंत्रता की आवश्यकता को लेकर अपेक्षाकृत कम जागरूकता देखी गई।

मुख्य तथ्य

  • फेक न्यूज़ की चिंता: भारत में 65% लोगों का मानना है कि फेक न्यूज़ और झूठी जानकारी देश के लिए बहुत बड़ी समस्या है। यह आंकड़ा 35 देशों में भारत को शीर्ष 10 देशों में शामिल करता है जहाँ यह चिंता सबसे अधिक है।
  • प्रेस स्वतंत्रता की प्राथमिकता कम: केवल 68% भारतीयों ने माना कि मीडिया को बिना सरकारी सेंसरशिप के रिपोर्टिंग करने की स्वतंत्रता “बहुत” या “कुछ हद तक” महत्वपूर्ण है। यह 35 देशों में दूसरा सबसे कम प्रतिशत है।
  • मीडिया की स्वतंत्रता पर विश्वास: 80% भारतीयों का मानना है कि देश में मीडिया “पूरी तरह” या “कुछ हद तक” स्वतंत्र है। यह भी शीर्ष 10 देशों में शामिल है जहाँ लोगों को मीडिया स्वतंत्रता का भरोसा सबसे अधिक है।
  • प्रेस स्वतंत्रता गैप: भारत और केन्या दो ऐसे देश हैं जहाँ मीडिया की स्वतंत्रता पर विश्वास करने वालों की संख्या, इसकी आवश्यकता को महत्वपूर्ण मानने वालों से अधिक है। बाकी 33 देशों में इसके विपरीत स्थिति है।
  • प्यू रिसर्च सेंटर : प्यू रिसर्च सेंटर एक अमेरिकी थिंक टैंक है, जिसे "तथ्य टैंक" के रूप में जाना जाता है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन, डी.सी., अमेरिका में स्थित है। यह केंद्र सामाजिक मुद्दों, जनमत और जनसांख्यिकीय प्रवृत्तियों पर शोध करता है, जो अमेरिका और दुनिया में काफी प्रतिष्ठित है।