गंगा नदी के डॉल्फिनों की पहली गणना

  • 04 Mar 2025

3 मार्च 2025 को, भारत में गंगा नदी के डॉल्फिनों की पहली व्यापक गणना के परिणाम जारी किए गए, जिसमें 6,327 गंगा डॉल्फिन पाए गए। यह सर्वेक्षण 2021 से 2023 के बीच किया गया था और इसके आंकड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘विश्व वन्यजीव दिवस” पर जारी किए गए है।

  • सर्वेक्षण की विधि: इस सर्वेक्षण में शोधकर्ताओं ने जलीय हाइड्रोफोन का उपयोग किया, जो डॉल्फिन द्वारा उत्पन्न ध्वनियों को पकड़ते हैं। डॉल्फिन की गिनती करना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि वे पानी के नीचे रहते हैं और केवल सांस लेने के लिए सतह पर आते हैं।
  • डॉल्फिन की संख्या: उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 2,397 डॉल्फिन पाए गए, इसके बाद बिहार (2,220), पश्चिम बंगाल (815), और असम (635) हैं।
  • प्रजाति और आवास: गंगा डॉल्फिन एक ताजे पानी की प्रजाति है और दुनिया में कुछ ही नदी डॉल्फिनों में से एक है। यह नेपाल, भारत और बांग्लादेश में पाए जाते हैं।
  • संरक्षण स्थिति: गंगा डॉल्फिन को आईयूसीएन द्वारा संकटग्रस्त प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और भारत में इसका संरक्षण परियोजना डॉल्फिन (2020) के तहत किया जा रहा है।
  • विश्व वन्यजीव दिवस : विश्व वन्यजीव दिवस हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया के वन्य जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को अपने 68वें सत्र में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में घोषित किया।