ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025

  • 08 Feb 2025

7 फरवरी, 2025 को, 145 देशों की सैन्य शक्ति के वार्षिक आकलन, ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 ने भारत को वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान प्रदान किया।

मुख्य बिंदु:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका (13,043 विमान) – दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे आधुनिक वायुसेना, जिसमें अत्याधुनिक लड़ाकू विमान, बमवर्षक, परिवहन विमान और निगरानी विमान शामिल हैं।
  • रूस (4,292 विमान) – दूसरी सबसे बड़ी वायुसेना, जिसमें कई आधुनिक लड़ाकू और रणनीतिक बमवर्षक विमान शामिल हैं।
  • चीन (3,309 विमान) – तेजी से आधुनिक हो रही वायुसेना, जो अत्याधुनिक लड़ाकू जेट, बमवर्षक और ड्रोन तकनीक पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
  • भारत (2,229 विमान) – भारतीय वायुसेना चौथे स्थान पर, जिसे लगातार नए लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और वायु रक्षा प्रणालियों से उन्नत किया जा रहा है।
  • अन्य शीर्ष वायुसेनाएं:
    • 5 दक्षिण कोरिया (1,592 विमान)
    • 6 जापान (1,443 विमान)
    • 7 पाकिस्तान (1,399 विमान)
    • 8 मिस्र (1,093 विमान)
    • 9 तुर्की (1,083 विमान)
    • 10 फ्रांस (976 विमान)
  • वैश्विक वायुसेना शक्ति का विश्लेषण: ग्लोबल फायरपावर की इस रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य विमान शक्ति का मूल्यांकन सिर्फ संख्या के आधार पर नहीं बल्कि युद्ध क्षमता, आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिक ताकत और विशेषीकृत विमानों की उपस्थिति के आधार पर किया जाता है।
  • वायुसेनाओं में कुल विमान : वर्ल्ड डायरेक्ट्री ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एविएशन (WDMMA) के अनुसार, 2025 तक 103 देशों की वायुसेनाओं में कुल 48,082 विमान होंगे।