पंडित राजीव तारानाथ का निधन

  • 13 Jun 2024

11 जून, 2024 को पंडित राजीव तारानाथ का कर्नाटक के मैसूरू में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • इनका जन्म 17 अक्टूबर, 1932 को तत्कालीन ब्रिटिश भारत के मैसूर साम्राज्य के बैंगलोर में हुआ था।
  • तारानाथ हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध सरोद वादक थे।
  • सेनिया मैहर घराने (Senia Maihar Gharana) के प्रतिष्ठित कलाकार पंडित तारानाथ को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019 में पद्म श्री एवं वर्ष 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें दक्षिण भारत में उनके अग्रणी प्रभाव के लिए पहचाना गया और कर्नाटक में चौदिया मेमोरियल अवार्ड (1998), संगीत विद्वान अवार्ड (2018) और नादोजा अवार्ड (2019) से सम्मानित किया गया।