Current Affairs Questions

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

16वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी हाल ही में ब्रुनेई ने की।पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें-

  1. वर्ष 2015 में स्थापित, यह भारत-प्रशांत क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न होने वाली प्रमुख राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों पर रणनीतिक बातचीत एवं सहयोग हेतु 18 क्षेत्रीय नेताओं (देशों) का एक मंच है।
  2. वर्ष 1991 में पहली बार पूर्वी एशिया समूह की अवधारणा को तत्कालीन मलेशियाई प्रधानमंत्री, महाथिर मोहम्मद द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

सही कूट का चयन करें-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं

रत्न ध्यानचंद पुरस्कार

देश का सर्वोच्च खेल रत्न ध्यानचंद पुरस्कार निम्न में से किस खिलाड़ी को नहीं दिया गया है?

A
अवनी लखेरा
B
नीरज चोपड़ा
C
रवी दहिया
D
शिखर धवन

​मार्शल आर्ट जूडो

मार्शल आर्ट जूडो के जनक कौन थे?

A
डॉ. विलियम गिलबर्ड
B
कानो जिगोरो
C
एबेनेजर कॉब मोर्ली
D
रोबर्ट विल्सन

स्किल इंडिया इम्पैक्ट बांड

ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट ने भारत के किस संस्थान के साथ मिलकर स्किल इंडिया इम्पैक्ट बांड लॉन्च किया है?


A
नीति आयोग
B
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम
C
इसरो
D
इनमें से कोई नहीं

सैन्य तख्तापलट

सैन्य तख्तापलट के बाद अफ्रीकी संघ ने किस देश को निलंबित कर दिया है?

A
सूडान
B
तंजानिया
C
नाइजर
D
नाइजीरिया

ऑस्कर 2022 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि

नवोदित निर्देशक पीएस विनोथराज की तमिल फिल्म कूझंगल’ (कंकड़) को ऑस्कर 2022 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में घोषित किया है। 2021 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार किसने जीता था?

A
नोमैडलैंड
B
अदर राउंड
C
जल्लीकट्टू
D
गली बॉय

सैन्य पेट्रोलिंग का ओलंपिक

किस सैन्य अभ्यास को कभी-कभी दुनियाभर की सेनाओं के बीच 'सैन्य पेट्रोलिंग के ओलंपिक' (Olympics of Military Patrolling) के रूप में भी जाना जाता है?

A
युद्ध अभ्यास
B
मित्र शक्ति अभ्यास
C
भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती अभ्यास
D
कैम्ब्रियन सैन्य गश्ती अभ्यास

ऑस्ट्रेलियाई धरती में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

हाल में किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलियाई धरती में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है?

A
मिताली राज
B
शेफाली वर्मा
C
स्मृति मंधाना
D
हरमनप्रीत कौर

​ब्रेंट क्रूड आयल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट

ब्रेंट क्रूड आयल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. क्रूड ऑयल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट दोनों ही लाइट और स्वीट होते हैं, लेकिन ब्रेंट में अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान की हिस्सेदारी थोड़ी अधिक होती है।
  2. प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले अपरिष्कृत तेल को क्रूड ऑयल कहते हैं। क्रूड ऑयल काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है। यह एक तरह का डार्क हाइड्रोकार्बन पदार्थ है, जो जमीन और समुद्र के अंदर पाया जाता है।
  3. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का उत्पादन उत्तरी सागर में शेटलैंड द्वीप और नॉर्वे के बीच तेल क्षेत्रों में होता है।ब्रेंट क्रूड ऑयल क्षेत्र मुख्यत: अमेरिकी क्षेत्र टेक्सास, लुइसियाना और नॉर्थ डकोटा में अवस्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
2 और 3
D
1, 2 और 3

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की चौथी आम सभा आयोजित की गई थी। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इंटरनेशनल सोलर एलाइंस का शुभारंभ फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 नवंबर, 2015 को पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 21 वें सत्र (UNFCCC-COP21) के दौरान की गई थी।
  2. इस संगठन का अंतरिम सचिवालय नई दिल्ली में बनाया गया है।
  3. इस संगठन का उद्देश्य ISA सदस्य देशों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये प्रमुख चुनौतियों का साथ मिलकर समाधान निकलना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
1 और 3
D
1, 2 और 3
Showing 1,681-1,690 of 4,679 items.