Current Affairs Questions

आपराधिक न्याय प्रणाली

भारत में आपराधिक कानूनों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत में प्रचलित आपराधिक कानून का स्रोत कई कानूनों में निहित है – भारतीय दंड संहिता, 1860, नागरिक अधिकार अधिनियम, 1955, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989।
  2. आपराधिक कानून और आपराधिक प्रक्रिया संविधान की सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची में सम्मिलित हैं।
  3. लॉर्ड थॉमस बबिंगटन मैकाले (Lord Thomas Babington Macaulay) को भारत में आपराधिक कानूनों के संहिताकरण का मुख्य वास्तुकार कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. IAEA परमाणु क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा परमाणु सहयोग केंद्र है। इसकी स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी।
  2. यह संगठन परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और किसी भी सैन्य उद्देश्य के लिये परमाणु हथियारों के प्रयोग को रोकने का कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

श्री रामानुजाचार्य

श्री रामानुजाचार्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वैष्णव संत रामानुजाचार्य का जन्म सन 1717 में, तमिलनाडु में हुआ था। वे विशिष्टाद्वैत वेदांत के प्रवर्तक थे।
  2. रामानुजाचार्य ‘वैष्णववाद’ के दर्शन में सबसे सम्मानित आचार्य हैं।
  3. उन्हें ‘इलया पेरुमल’ (Ilaya Perumal) के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है ‘दीप्तिमान’।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

इंदिरा साहनी मामले

इंदिरा साहनी एवं अन्य बनाम भारत संघ, 1992 वाद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वर्ष 1992 के ‘इंदिरा साहनी मामले’ (जिसे प्रायः मंडल आयोग मामले के रूप में जाना जाता है) में सुप्रीम कोर्ट की नौ-न्यायाधीशों की पीठ ने कुल आरक्षण पर 50% की सीमा लगा दी थी।
  2. उच्चतम न्यायालय ने, इस मामले में पिछड़े वर्गों के लिए 27% आरक्षण को बरकरार रखते हुए ‘उच्च जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों’ के लिए 10% सरकारी नौकरियों को आरक्षित करने वाली सरकारी अधिसूचना को रद्द कर दिया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022 किसे प्रदान किया गया है?

A
विनोद शर्मा
B
अरविंद शर्मा
C
सोमेश्वर शर्मा
D
आरती सिंह

राष्ट्रीय बालिका दिवस

राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

A
24 जनवरी
B
23 जनवरी
C
22 जनवरी
D
21 जनवरी

क्वाड ग्रुपिंग

‘क्वाड ग्रुपिंग’ (Quad grouping) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह, इंडोनेशिया, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा देशों का एक चतुष्पक्षीय सुरक्षा वार्ता संगठन है। इस समूह के सभी सदस्य राष्ट्र लोकतांत्रिक राष्ट्र होने के साथ-साथ बाधा-रहित समुद्री व्यापार तथा सुरक्षा संबंधी हित साझा करते हैं।
  2. इसका उद्देश्य, जापान, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया, चारों देशों के मध्य समुद्री सहयोग बढ़ाना था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

रूफटॉप सौर योजना

रूफटॉप सौर योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. रूफटॉप सौर योजना (Rooftop solar scheme) का कार्यान्वयन ‘नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय’ (Ministry of New and Renewable Energy- MNRE) द्वारा किया जा रहा है।
  2. वर्तमान में ‘ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर स्कीम’ के दूसरे चरण का कार्यान्वयन किया जा रहा है; इसका लक्ष्य, वर्ष 2022 तक रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स से 1 लाख मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

कटरोल हिल फॉल्ट

अवसादी नमूनों पर आधारित एक अध्ययन से पता चला है कि पिछले 30,000 वर्षों में अधिक तीव्रता वाली भूकंप की घटनाओं के चलते कटरोल हिल फॉल्ट’ (Katrol Hill Fault) के भूदृश्य में असाधारण बदलाव आया है। कटरोल हिल फॉल्ट कहाँ स्थित है?

A
चम्बा, हिमाचल प्रदेश
B
चमोली, उत्तराखंड
C
कच्छ, गुजरात
D
सोनितपुर,असम

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा गेमिंग कंपनी का अधिग्रहण

जनवरी 2022 में माइक्रोसॉफ्ट ने 68.7 बिलियन डॉलर में किस गेमिंग कंपनी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है?

A
एक्टिविजन ब्लिजार्ड
B
निंटेंडो
C
नेक्सोन
D
यूबीसॉफ्ट
Showing 961-970 of 4,679 items.