Current Affairs Questions

आईयूसीएन

निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

प्रजातियां आईयूसीएन (IUCN)

1. सिनेरियस गिद्ध गंभीर रूप से लुप्तप्राय

2. हिमालयन ग्रिफन गिद्ध लुप्तप्राय

3. हिमालयन मर्मोट कम चिंताजनक
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
1, 2 और 3
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

अनुसूचित जनजातियों

भारतीय संविधान में अनुसूचित जनजातियों (ST) के रूप में कुछ जनजातियों के समावेश या बहिष्करण के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. राज्य विधानमंडल, अनुच्छेद 342 के खंड 1 के तहत जारी अधिसूचना में निर्दिष्ट अनुसूचित जनजातियों की सूची में कानून द्वारा समाविष्ट या बहिष्कृत कर सकता है।
  2. अनुसूचित जनजातियों (ST) को समाविष्ट या बहिष्कृत करने के वे मामले जिनमें राज्य सरकार और भारत के रजिस्ट्रार जनरल की सहमति नहीं हैं, उन्हें जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा खारिज कर दिया जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों 1 और 2
D
न तो 1 और न ही 2

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ASI पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से संलग्न एक कार्यालय है।
  2. ASI एशियाटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया का परवर्ती है और इसके वर्तमान रूप में इसे जेम्स प्रिंसेप द्वारा गठित किया गया था।
  3. यह देश में प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के प्रावधानों के अनुसार पुरातात्विक गतिविधियों को विनियमित करता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 3

सुंडा स्ट्रेट

सुंडा स्ट्रेट के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह मलक्का स्ट्रेट के दाईं ओर और सुमात्रा और सिंगापुर के बीच की स्ट्रेट है।
  2. यह जावा सागर को हिंद महासागर से जोड़ता है।
  3. मलक्का स्ट्रेट की तुलना में उत्तरी प्रशांत महासागर की ओर जाने के लिए अधिकांश समुद्री जहाज इसी स्ट्रेट का उपयोग करते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 2

सुनामी

निम्नलिखित में से कौन संभवतः सुनामी का कारण बन सकता है?

  1. भूकंप
  2. उष्णकटिबंधीय चक्रवात
  3. समुद्र में अंतरिक्ष से गिरने वाले धूमकेतु या उल्कापिंड
  4. मूसलाधार वर्षा
  5. ज्वालामुखी विस्फोट

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1, 3, 5
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3, 4 और 5
D
केवल 1 और 3

शिन्यु मैत्री-2018

‘शिन्यु मैत्री-2018’ (SHINYUU Maitri-2018) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह भारत और जापान के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत पर केंद्रित एक नौसैनिक अभ्यास है।
  2. यह हाल ही में भारत के अंडमान और निकोबार के तट पर आयोजित किया गया था।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

येलो वेस्ट

"येलो वेस्ट" आंदोलन, निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित है?

A
अमेरिका
B
फ्रांस
C
जर्मनी
D
यूनाइटेड किंगडम

Seabed 2030

"Seabed 2030" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह वर्ष 2030 तक पूरे समुद्र तल का मानचित्र बनाने की संयुक्त राष्ट्र समर्थित परियोजना है।
  2. यह महासागर परिसंचरण पैटर्न को समझने में मदद करेगा।
  3. Seabed 2030 संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य 14 का समर्थन करता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 2 और 3

किम्बरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना

"किम्बरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना" (KPCS) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत KPCS का संस्थापक सदस्य है और किम्बरले प्रक्रिया 2019 की अध्यक्षता करेगा।
  2. यह एक अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन योजना है जो "स्वीट क्रूड"(Sweet Crude) के व्यापार की देखरेख करती है।
  3. किम्बरले प्रक्रिया प्रमाणन योजना (KPCS), संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा प्रभाव में आया।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 3

खसरा

'खसरा' (Measles) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. यह मीजल्स बैक्टीरिया के कारण होता है।
  2. इसकी रोगोद्भवन (incubation) अवधि लगभग 2 सप्ताह है।
  3. यह एक मानवीय रोग है और जानवरों को नहीं होता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 2 और 3
Showing 4,201-4,210 of 4,679 items.