Current Affairs Questions

खाद्य और कृषि संगठन

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  2. वैश्विक महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली (जीआईएएचएस) को एफएओ द्वारा शुरू किया गया था।
  3. "सिक्किम" को एफएओ के "भविष्य नीति पुरस्कार" के लिए चुना गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर गलत कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

एनसीवीईटी

"राष्ट्रीय व्यावसायी शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसका गठन राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) और राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी (एनएसडीए) का विलय करके किया गया है।
  2. यह भारत के कौशल पारिस्थितिक तंत्र के लिए नियामक के रूप में कार्य करेगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

द्वीप

जापान के निम्नलिखित द्वीपों को उत्तर से दक्षिण दिशा में व्यवस्थित करें:

  1. होक्काइडो
  2. होंशु
  3. शिकोकू
  4. क्यूशू

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
2-3-4-1
B
1-2-3-4
C
3-4-1-2
D
4-1-2-3

मॉस्को फॉर्मेट

सामाचारों में रहने वाला "मॉस्को फॉर्मेट" निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

A
सीरिया संकट को हल करने के लिए रूसी नेतृत्व वाले समूह से।
B
अफगानिस्तान संकट को हल करने के लिए रूसी नेतृत्व वाले समूह से।
C
क्रीमिया पर पूरी तरह से कब्ज़ा करने के लिए रूसी मिशन से।
D
अमेरिका का मुकाबला करने के लिए रूस और चीन की संयुक्त पहल से।

विश्व आर्थिक दृष्टिकोण

हाल ही में, "विश्व आर्थिक दृष्टिकोण (WEO)" की रिपोर्ट आई है। WEO के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसे विश्व आर्थिक मंच द्वारा वार्षिक रूप से जारी किया जाता है।
  2. इसने वैश्विक आर्थिक विकास के लिए 20 आधार अंकों वाले अपने प्रक्षेपण को कम किया है।
  3. इसकी रिपोर्ट के अनुसार, चीन विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 1 और 2
C
1, 2, 3
D
केवल 3

यौन उत्पीड़न

कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न से संबंधित अधिनियम, 2013 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. 5 से अधिक कर्मचारियों वाले प्रत्येक कार्यालय में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) होगी।
  2. केवल उसी कार्यस्थल में काम करने वाली महिलाएं आईसीसी में शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।
  3. आईसीसी के पास व्यक्ति को बुलाने और जांच करने की शक्ति सिविल कोर्ट के समान है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3

मेडवॉच

"मेडवॉच" नामक मोबाइल ऐप को निम्नलिखित में से किसने लॉन्च किया है?

A
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
B
नीति आयोग
C
भारतीय वायुसेना
D
एम्स

ईरान

"ईरान" की सीमा निम्नलिखित में से किन जल स्रोतों से सटी हुई है?

  1. कैस्पियन सागर
  2. फारस की खाड़ी
  3. ओमान की खाड़ी
  4. लाल सागर

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें:

A
1, 2, 3, 4
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2, 3, 4

औसत तापमान

ग्लोबल औसत तापमान को 2 डिग्री सेल्सियस के बजाय 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने का संभावित लाभ क्या हो सकता है?

  1. यह ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।
  2. यह महासागरिय अम्लीकरण को कम करेगा।
  3. "डेंगू" का प्रसार कम होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3

सामरिक नीति समूह

"सामरिक नीति समूह (एसपीजी)" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निर्णय लेने के तंत्र को केंद्रीकृत बनाता है।
  2. इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री कार्यालय के अंतर्गत कैबिनेट सचिव करते हैं।
  3. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, रक्षा सचिव, वित्त सचिव इसके सदस्य हैं।

नीचे दिए गए कोड से "गलत" कथन चुनें:

A
केवल 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3
Showing 4,441-4,450 of 4,679 items.