Current Affairs Questions

नारियल द्वीप

इस द्वीप को कभी-कभी "नारियल द्वीप" भी कहा जाता है और 1975 में इसे राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया है। जब ग्रेटर इंडिया मेडागास्कर से अलग हो गया तब यह द्वीप बना। हाल ही में, यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क के लिए भारत ने इस द्वीप को नामित किया है। यह किस द्वीप के संदर्भ में हैं?

A
सेंट मैरी द्वीप
B
हैवलॉक द्वीप
C
मिनिकॉय द्वीप
D
दीवार द्वीप

कच्चे तेल

विश्व भर में "कच्चे तेल" की कीमत में वृद्धि का संभावित कारण निम्नलिखित में से कौन-सा हैं?

  1. वेनेज़ुएला में संकट
  2. सीरिया, यमन, लीबिया जैसे देशों में संकट
  3. अमेरिका में अतिरिक्त शेल गैस उत्पादन
  4. ओपेक के तेल उत्पादक देशों का संघ

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1, 2 और 4
B
केवल 1, 2 और 3
C
1, 2, 3, 4
D
केवल 2 और 4

डिजी यात्रा

"डिजी यात्रा" पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह रेल मंत्रालय द्वारा कागज रहित और बाधा रहित यात्रा के लिए शुरू किया गया है।
  2. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार होना अनिवार्य होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

अंतर्राष्ट्रीय स्थिति रिपोर्ट

हाल ही में, कनाडाई कैंसर सोसाइटी ने "तम्बाकू उत्पादों पर सचित्र चेतावनी पर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति रिपोर्ट" जारी की है। इसके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत को तम्बाकू उत्पादों पर सचित्र चेतावनी में दूसरा स्थान दिया गया है।
  2. तंबाकू उत्पादों पर 'क्विट-लाइन' (Quit-Line) नंबर रखने वाला भारत एकमात्र सार्क देश है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

आदर्श आचार संहिता

आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. आदर्श आचार संहिता को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अंतर्गत "वैधानिक" समर्थन प्राप्त है।
  2. मानदंडों के समुच्चय राजनीतिक दलों के परामर्श से बनाए गए हैं।
  3. यह मतदान के दिन से प्रभावी होता है और परिणाम की घोषणा के बाद समाप्त हो जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2

ओर्ट क्लाउड

ओर्ट क्लाउड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. "ओर्ट क्लाउड" वास्तव में बर्फीले वस्तु का एक विस्तृत आवरण है जो मंगल और बृहस्पति ग्रह की कक्षा के बीच मौजूद है।
  2. "ओर्ट क्लाउड" साधारणतया गोलाकार होता है और इसे पृथ्वी की ओर आने वाले अधिकांश दीर्घकालिक धूमकेतु की उत्पत्ति माना जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

लक्षद्वीप

हाल ही में, नीति आयोग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप में लैगून विला का निर्माण करने की योजना बना रहा है। "लक्षद्वीप" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. संपूर्ण लक्षद्वीप मुख्यतः आठ डिग्री चैनल द्वारा विभाजित है।
  2. मिनिकॉय सबसे बड़ा द्वीप है।
  3. "तूफानी समुद्र तट" इसकी विशेषता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2

एशियाई विकास बैंक

हाल ही में, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मध्य प्रदेश में पहले वैश्विक कौशल पार्क के लिए ऋण दिया है। एडीबी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह केवल संप्रभु देशों को वित्त प्रदान करता है।
  2. इसके सबसे अधिक शेयर संयुक्त राज्य अमेरिका के पास हैं।
  3. एडीबी केवल विश्व के पूंजी बाजारों में से बॉन्ड के जरिए धन एकत्रित करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
इनमें से कोई नहीं

S-400

S-400 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसकी मारक क्षमता 4000 किमी. है और यह 400 किमी. की ऊंचाई से लक्ष्य को भेद सकता है।
  2. यह 100 एयरबोर्न लक्ष्यों को एक साथ ट्रैक कर सकता है।
  3. वर्तमान में यह अमेरिका द्वारा उत्तरी कोरिया के खिलाफ रक्षा के लिए दक्षिण कोरिया में तैनात किया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2

उद्यम अभिलाषा

"उद्यम अभिलाषा" अभियान को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

A
नीति आयोग
B
सिडबी (SIDBI)
C
नाबार्ड
D
भारतीय रिजर्व बैंक
Showing 4,471-4,480 of 4,679 items.