Current Affairs Questions

इंद्रा नौसेना-18

"इंद्रा नौसेना-18" भारत के साथ निम्नलिखित में से किस देश के बीच होने वाला नौसेना अभ्यास है?

A
फ्रांस
B
रूस
C
अमेरिका
D
बांग्लादेश

उपजाऊ

निम्नलिखित में से "उपजाऊ" पदार्थ कौन सा है?

A
यूरेनियम 233
B
यूरेनियम 235
C
यूरेनियम 238
D
प्लूटोनियम 239

जैव प्लास्टिक

"जैव प्लास्टिक" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. जैव प्लास्टिक केवल पादपों से बने प्लास्टिक को संदर्भित करता है।
  2. पॉली-लेक्टिक एसिड (PLA) प्लास्टिक का उपयोग आमतौर पर टांके (sutures) और कार्डियोवैस्कुलर पैच (cardiovascular patches) जैसे चिकित्सकीय उपकरणों में किया जाता है।
  3. पॉली-हाइड्रोक्सिएल्कानोट्स (PHA) प्लास्टिक का उपयोग आमतौर पर खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2 और 3
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

वायरस

"वायरस" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. वायरस एक मेजबान कोशिका (host cell) के बाहर प्राकृतिक रूप से प्रजनन कर सकता है।
  2. वायरस एक जीवित जीव है।
  3. एक एकल वायरस में आरएनए और डीएनए दोनों होते हैं।
  4. माइक्रोसेफली (Microcephaly) ज़िका वायरस के कारण होता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1, 3, 4
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3 और 4
D
केवल 4

सिंधु नदी

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. सिंधु जल संधि के अनुसार भारत को तीन पश्चिमी नदियों- चिनाब, झेलम और सिंधु के जल के उपयोग के लिए पूर्ण अधिकार प्राप्त है।
  2. शाहपुर कंडी बांध परियोजना का निर्माण "झेलम" नदी पर किया जा रहा है।
  3. शाहपुर कंडी बांध परियोजना को केंद्रीय सहायता के लिए वित्त, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

नवीकरणीय

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा में निम्नलिखित में से किसका अधिकतम योगदान है?

A
सौर ऊर्जा
B
पवन ऊर्जा
C
बायोमास
D
ज्वारीय ऊर्जा

कृषि निर्यात नीति-2018

"कृषि निर्यात नीति-2018"के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसका उद्देश्य वर्ष 2022 तक कृषि निर्यात को दोगुना करना है।
  2. इस निर्यात नीति की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी "कृषि मंत्रालय" है।
  3. इसका उद्देश्य स्वदेशी, नवीन, जैविक, पारंपरिक और गैर-पारंपरिक कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 3

बैक्टीरियोफेज

हाल ही में सामाचारों में देखा गया “M-13 बैक्टीरियोफेज (Bacteriophage)”सम्बंधित है-

A
रोगाणुरोधी प्रतिरोध (anti-microbial resistance) की दवाइयां
B
वायरस
C
जीवाणु
D
प्रोटोजोआ

ग्रेनाइट

यह मंदिर "ग्रेनाइट" से बना है और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है जिसे "महान चोल मंदिर" के रूप में जाना जाता है और कभी-कभी इसे "दक्षिण मेरु" भी कहा जाता है। यह अपनी मूर्तिकला की गुणवत्ता के साथ-साथ उस स्थान के रूप में भी प्रसिद्ध है, जिसने 11वीं शताब्दी में भगवान शिव के नटराज स्वरुप को नृत्य के स्वामी के रूप में पेश किया था।

उपरोक्त संदर्भ निम्नलिखित में से किस मंदिर के संबंध में हैं?

A
बृहदीश्वर मंदिर
B
गंगायकोंडा चोलापुरम मंदिर
C
एयरवतेश्वर मंदिर
D
मीनाक्षी मंदिर

विश्व खाद्य कार्यक्रम

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) संयुक्त राष्ट्र की खाद्य सहायता शाखा है और इसका मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है।
  2. भारत वर्ष 2018 को बाजरे के वर्ष के रूप में मना रहा है।
  3. बाजरा फसल में केवल ज्वार, बाजरा और अरहर शामिल हैं।

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 2
Showing 4,231-4,240 of 4,679 items.