Current Affairs Questions

शक्ति 2021

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति 2021’ का छठा संस्करण कहां आयोजित किया जा रहा है?

A
मथुरा, उत्तर प्रदेश
B
कोच्ची
C
बेंगलुरु
D
इसमें से कोई नहीं

​पेसा अधिनियम

पेसा अधिनियम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पेसा यानी पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) क़ानून 1999 में आया था। इस कानून को आदिवासी-बहुल क्षेत्र में स्व-शासन (ग्राम सभा) को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से लाया गया था।
  2. इस अधिनियम द्वारा संविधान के भाग 9 के पंचायतों से जुड़े प्रावधानों को ज़रूरी संशोधनों के साथ अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तारित करने का लक्ष्य है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स

स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. समग्र पुलिसिंग पर उच्चतम स्कोर वाले शीर्ष पांच राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, केरल और सिक्किम हैं।
  2. नीचे से ऊपर की ओर बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब शामिल हैं।
  3. इंडियन पुलिस फाउंडेशन (IPF) द्वारा किये गए एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के अनुसार, बिहार और उत्तर प्रदेश को संवेदनशीलता की श्रेणी में रखा गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1और 3
C
केवल 2
D
उपर्युक्त सभी

​समान नागरिक संहिता

समान नागरिक संहिता के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. समान नागरिक संहिता का आशय पूरे देश में एक ही प्रकार के कानून के प्रचलन से है, जो सभी धार्मिक समुदायों पर उनके व्यक्तिगत मामलों जैसे- शादी, तलाक, विरासत, गोद लेने आदि में लागू होगा।
  2. संविधान के अनुच्छेद 40 में कहा गया है कि राज्य, भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिये ‘समान नागरिक संहिता’ सुरक्षित करने का प्रयास करेगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

फीफा वर्ल्ड कप 2022

दुनिया भर में लोकप्रिय फुटबॉल का फीफा वर्ल्ड कप 2022 निम्न में से किस देश में आयोजित होने वाला है?

A
चीन
B
कतर
C
नेपाल
D
इराक

'संहति'

किस राज्य सरकार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास विभाग ने 'संहति' नामक एक परियोजना शुरू की है?

A
पश्चिम बंगाल
B
ओडिशा
C
पंजाब
D
झारखंड

दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव

तेलंगाना के निम्न में से किस गांव को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया है?

A
ओरम
B
आसिफाबाद
C
पोचमपल्ली
D
कामारेड्डी

इंडियन प्रीमियर लीग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर को अगले दो वर्षों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की किस फ्रेंचाइजी ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है?

A
कोलकाता नाइट राइडर्स
B
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
C
दिल्ली कैपिटल्स
D
चेन्नई सुपर किंग्स

पोचमपल्ली गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) द्वारा पोचमपल्ली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक के रूप में चुना गया है। पोचमपल्ली गांव किस राज्य में स्थित है?

A
तेलंगाना
B
आंध्र प्रदेश
C
तमिलनाडु
D
ओडिशा

मन्नू भंडारी का निधन

प्रख्यात हिंदी लेखिका मन्नू भंडारी का 15 नवंबर को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 1974 में किस फिल्म का निर्माण उनके प्रसिद्ध उपन्यास 'यही सच है' पर आधारित किया गया था?

A
बिदाई
B
आप की कसम
C
रजनीगंधा
D
अजनबी
Showing 1,571-1,580 of 4,679 items.