29 वर्ष BPSC अध्यायवार हल प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन (प्रारंभिक परीक्षा)
पुस्तक में बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के विगत 29 वर्षों का अध्यायवार हल दिया गया है। इसकी परिकल्पना ‘पहले अभ्यास करें, फिर पढ़ें’ के आधार पर तैयार की गई है।
पुस्तक में प्रश्नों का विस्तृत हल तथ्यात्मक और व्याख्यात्मक रूप में दिया गया है, जिसकी संकल्पना मूलतः विगत वर्षाे में पूछे गए प्रश्नों की पृष्ठभूमि से या इसके समकक्ष कोई प्रश्न किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाए तो इन प्रश्नों के व्याख्या से उसका उत्तर दिया जा सकें।
राज्यस्तर पर आयोजित होने वाले अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सीडीपीओ, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा, बिहार वन रक्षक भर्ती परीक्षा, बिहार होम गार्ड परीक्षा आदि में हाल के वर्षाे में जो प्रश्न पूछे जा रहे है, वह बीपीएससी प्रश्नों के प्रकृति की अनुरूप पूछे जा रहे हैं, परन्तु प्रश्नों का स्तर इन परीक्षाओं में बीपीएससी तुलना में आसान होता है। पुस्तक में दिए गए अध्यायवार प्रश्नों के हल से आप बीपीएससी के अलावा अन्य राज्यस्तर पर आयोजित होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के उत्तर प्राप्त करने के साथ ही अतिरित्तफ़ अध्ययन सामग्री भी पढ़ सकते हैं।
Specifications |
|
---|---|
Availability | Out-Of-Stock |
Language | Hindi |
Product Type | Print Edition |
Edition | 2022 |
ISBN | 9788194502418 |
Book Code | 398 |
Shipment | Free |
No. of Pages | 296 |