समुद्र में असाधारण वीरता के लिए आईएमओ पुरस्कार 2021
6 दिसंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) परिषद ने ‘भारतीय नौसेना’, ‘भारतीय तटरक्षक’ और ‘टगबोट ओशन ब्लिस’ (tugboat Ocean Bliss) के मास्टर और चालक दल के सदस्यों को ‘एम/टी न्यू डायमंड’ (M/T New Diamond) के बचाव अभियान को अंजाम देते समय असाधारण व साहसी प्रयासों के लिए ‘समुद्र में असाधारण वीरता के लिए आईएमओ पुरस्कार 2021’ (IMO Award 2021 for exceptional bravery at sea) से सम्मानित किया।
- सितंबर 2020 में एम/टी न्यू डायमंड में आग लगने के बाद भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल के बचाव दल के सदस्यों और टगबोट (जहाजों को खींचकर बंदरगाह आदि पर जाने वाली छोटी शक्तिशाली नाव) ओशन ब्लिस के मास्टर और चालक दल ने निरंतर और प्रभावी अग्निशमन अभियान चलाकर गंभीर समुद्री प्रदूषण की घटना को रोका।
पुरस्कार के बारे मेंः समुद्र में व्यक्तिगत रूप से दिखाए गए असाधारण सामुद्रिक कौशल और उत्कृष्ट साहस को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और समुद्र में असाधारण वीरता के लिए आईएमओ पुरस्कार हर साल उन लोगों या समूहों को प्रदान किया जाता है, जो स्वयं के जीवन की परवाह किए बगैर समुद्र में जीवन बचाने के प्रयास में या समुद्री पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने या कम करने के प्रयास में वीरता प्रदर्शित करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठनः यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो अंतरराष्ट्रीय नौवहन की संरक्षा और सुरक्षा (safety and security) में सुधार और जहाजों से प्रदूषण को रोकने के उपायों के लिए उत्तरदायी है।
- 1948 में जिनेवा में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ने औपचारिक रूप से आईएमओ की स्थापना के लिए एक अभिसमय को अपनाया।
- इस संगठन का मूल नाम ‘अंतर-सरकारी समुद्री सलाहकार संगठन’ था, लेकिन 1982 में इसका नाम बदलकर अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) कर दिया गया था। आईएमओ कन्वेंशन 1958 में लागू हुई।
लघु संचिका
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 महामारी की तैयारी का अंतरराष्ट्रीय दिवस (27 दिसंबर)
- 3 राष्ट्रीय उपभोत्तफ़ा दिवस (24 दिसंबर)
- 4 अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (20 दिसंबर)
- 5 अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस (18 दिसंबर)
- 6 विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (18 दिसंबर)
- 7 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (दिसंबर 14)
- 8 अंतरराष्ट्रीय तटस्थता दिवस (12 दिसंबर)
- 9 अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (12 दिसंबर)
- 10 अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस (11 दिसंबर)
- 11 मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर)
- 12 नरसंहार के अपराध के पीडि़तों के स्मरणोत्सव और गरिमा तथा इस अपराध की रोकथाम का अंतरराष्ट्रीय दिवस (9 दिसंबर)
- 13 अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस (9 दिसंबर)
- 14 अंतरराष्ट्रीय नागरिक उन्नयन दिवस (7 दिसंबर)
- 15 आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (5 दिसंबर)
- 16 विश्व मृदा दिवस (5 दिसंबर)
- 17 अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस (4 दिसंबर)
- 18 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर)
- 19 राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस (2 दिसंबर)
- 20 अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस (2 दिसंबर)
- 21 विश्व एड्स दिवस (1 दिसंबर)
- 22 चर्चित पुस्तक
- 23 भारत पेट्रोलियम ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ किया समझौता
- 24 अत्याचार के विरुद्ध राष्ट्रीय हेल्पलाइन
- 25 लोकपालऑनलाइन
- 26 आर्मी सिक्योर इंडिजेनस मैसेजिंग एप्लिकेशन
- 27 भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण जहाज ‘आईएनएस सुदर्शनी’
- 28 एकुवेरिन अभ्यास
- 29 पैनेक्स-21
- 30 स्वच्छ प्रौद्योगिकी चैलेंज
- 31 भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2021
- 32 छठा भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन
- 33 इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2021
- 34 बालकृष्ण दोषी रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित
- 35 इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021
- 36 निजामुद्दीन बस्ती परियोजना ने दो यूनेस्को धरोहर पुरस्कार जीते
- 37 INCOIS ने हासिल किया भारतीय उद्योग परिसंघ का औद्योगिक नवाचार पुरस्कार 2021
- 38 बाल साहित्य पुरस्कार 2021
- 39 साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021
- 40 साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021
- 41 वर्ष 2022 के लिए 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार
- 42 वर्ष 2021 के लिए 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार
- 43 भारतीय गणितज्ञ नीना गुप्ता ने जीता रामानुजन पुरस्कार 2021
- 44 भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021
- 45 प्रधानमंत्री मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
- 46 स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन
- 47 आईएमएफ के फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नई भूमिका निभाएंगी गीता गोपीनाथ
- 48 ओलफ शोल्ज ने जर्मनी के नए चांसलर के रूप में शपथ ली
- 49 ‘सिरिवेनेला’ सीताराम शास्त्री
- 50 कोनिजेती रोसैया
- 51 रिचर्ड रोजर्स
- 52 न्यायमूर्ति गिरीश ठाकोरलाल नानावती
- 53 डेसमंड टूटू
- 54 शारदा मेनन
- 55 जनरल बिपिन रावत
- 56 सुनील अरोड़ा