भारत और खाड़ी सहयोग परिषद समझौता

24 नवंबर, 2022 को भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council- GCC) मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement- FTA) को आगे बढ़ाने और वार्ता को फिर से बहाल करने का फैसला किया है।

  • भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने मुक्त व्यापार दोनों पक्षों ने इस समझौते की वार्ता की औपचारिक बहाली के लिए आवश्यक कानूनी और तकनीकी आवश्यकताएं जल्द पूरी करने पर सहमति व्यक्त की है।
  • खाड़ी सहयोग परिषद वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार समूह है और 2021-22 में दोनों पक्षों के बीच 154 अरब अमेरिकी डॉलर का कारोबार हुआ है।
  • भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच पिछले वित्त वर्ष में 14 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की सेवाओं का व्यापार हुआ।
  • भारत के तेल आयात में लगभग 35 प्रतिशत और गैस आयात में 70 प्रतिशत भागीदारी खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों की है।
  • GCC खाड़ी क्षेत्र के छः देशों- सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन का एक संघ है। इस परिषद के सदस्य भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार हैं।
  • GCC देश भारत के तेल आयात में लगभग 35% और गैस आयात में 70% योगदान करते हैं।

GK फ़ैक्ट

  • खाड़ी सहयोग परिषद (GCC)- यह परिषद् अरब प्रायद्वीप में 6 देशों का गठबंधन है। ये देश हैं- बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुत्तफ़ अरब अमीरात। जबकि ईरान GCC का सदस्य देश नहीं है।
  • यह सदस्यों के बीच आर्थिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिये 1981 में स्थापित किया गया था

महत्वपूर्ण कृषि संबंधी आंकड़ें

मुख्य मोटे अनाज उत्पादन वाले राज्य

  • ज्वार उत्पादन वाले मुख्य राज्य- महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उ.प्र., तेलगांना, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और म.प्र. हैं।
  • वर्ष 2020-21 में कुल 4.24 मि. हेक्टेयर क्षेत्र में ज्वार की खेती की गई, जिसमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक क्षेत्र में 1.94 मि. हे. में इसकी खेती हुई।
  • ज्वार का सर्वाधिक उत्पादन वर्ष 2020-21 में महाराष्ट्र में हुआ (1.76 mT)। बाजारा मुख्य रूप से राजस्थान, उ-प्र-, हरियाणा, गुजरात, म.प्र. महाराष्ट्र और कर्नाटक में उत्पादित किया जाता है। वर्ष 2020-21 में राजस्थान में सर्वाधिक क्षेत्र में में बाजरे का उत्पादन हुआ।

मोटे अनाज में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • प्रोटीन 7.12%,
  • वसा-2.5%
  • कार्बोहाइड्रेट 65.75%
  • फाइवर 15.20%

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)

  • सरकार ज्वार, बाजरा, रागी हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है।
  • 2022-23 में ज्वार (हाइब्रिड) हेतु-29,970 t/a
  • बाजरा हेतु 2350 जधं तथा रागी हेतु 3,578 t/a MSPघोषित किया गया है।

आर्थिक परिदृश्य