भारत में जापानी औद्योगिक टाउनशिप

भारत में जापानी औद्योगिक टाउनशिप (JITs) के तहत प्रगति की समीक्षा के लिए भारत के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के बीच 14 फरवरी, 2022 को एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग और राज्यों ने इन टाउनशिप में जापानी निवेशकों के लिये विकसित भूखंडों और अवसंरचना की सहज उपलब्धता के बारे में जानकारी दी।

  • निवेश करने के लिये जापानी कंपनियों को टाउनशिपों का दौरा करने के लिये आमंत्रित किया गया।
  • जापान औद्योगिक टाउनशिप की स्थापना अप्रैल 2015 में जापान सरकार और भारत सरकार के बीच हस्ताक्षरित ‘'भारत-जापान निवेश और व्यापार संवर्धन और एशिया-प्रशांत आर्थिक एकीकरण के लिए कार्य विषय" के अनुसार की गई थी।
  • कार्य विषय का उद्देश्य भारत में विशेष रूप से दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और चेन्नई बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर क्षेत्रों में भारत में जापानी निवेश की सुविधा के लिए 'जापान औद्योगिक टाउनशिप' विकसित करने के लिए कदम उठाना था।
  • जापान एकमात्र ऐसा देश है, जिसके पास भारत में समर्पित औद्योगिक टाउनशिप है।

जीके फ़ैक्ट

  • वर्तमान में जापान औद्योगिक टाउनशिप में 114 जापानी कंपनियां काम कर रही हैं। नीमराना और श्री सिटी औद्योगिक टाउनशिपों में ज्यादातर जापानी कंपनियां मौजूद हैं।

आर्थिक परिदृश्य