असम का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार 2021

राज्यपाल जगदीश मुखी ने 24 जनवरी, 2022 को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कला क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में ‘असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार’ प्रदान किए।

  • यह पहली बार है, जब असम सरकार ने पप्र पुरस्कारों की तर्ज पर नागरिक पुरस्कार प्रदान किए हैं।
  • पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और एक पदक के साथ, असम बैभव में 5 लाख रुपए, असम सौरव में 4 लाख रुपए और असम गौरव में 3 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
  • उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा, को असम का सर्वाेच्च सम्मान ‘असम बैभव’ प्रदान किया गया।
  • टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और अन्य 4 व्यक्तियों को दूसरे सर्वाेच्च सम्मान ‘असम सौरव’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 13 अन्य व्यक्तियों को ‘असम गौरव’ से सम्मानित किया गया।

राज्य परिदृश्य