Current Affairs Questions

​संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग’ (UNCITRAL) सीमापार ऋणशोधन या दिवालियापन से जुड़े मुद्दों से निपटने के लिये एक विधायी ढांचा प्रदान करता है।
  2. इस फ्रेमवर्क / ढांचे को ‘अधिनियमित क्षेत्राधिकार के घरेलू संदर्भ के अनुरूप संशोधनों के साथ’ विभिन्न देशों द्वारा अपनाया जा सकता है।UNCITRAL फ्रेमवर्क को सिंगापुर, ब्रिटेन, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका सहित 49 देशों में लागू किया जा चुका है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

संवर्धित चावल

संवर्धित चावल (Fortified rice) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. खाद्य मंत्रालय के अनुसार, आहार में विटामिन और खनिज सामग्री को बढ़ाने के लिए चावल का संवर्धन (fortification) किया जाना एक लागत प्रभावी और पूरक रणनीति है।
  2. FSSAI द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार, 1 किलो संवर्धित चावल में आयरन (28 mg-42.5 mg), फोलिक एसिड (75-125 माइक्रोग्राम) और विटामिन B-12 (0.75-1.25 माइक्रोग्राम) होगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​धन्यवाद प्रस्ताव

धन्यवाद प्रस्ताव के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अनुच्छेद 97 में राष्ट्रपति के लिये विशेष संबोधन का प्रावधान किया गया है।
  2. इस अनुच्छेद में प्रावधान है कि लोकसभा के प्रत्येक आम चुनाव के बाद पहले सत्र के प्रारंभ में और प्रत्येक वर्ष के पहले सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेगा और संसद को सत्र आहूत करने के कारणों के बारे में सूचित करेगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

रामसर अभिसमय

रामसर अभिसमय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘रामसर अभिसमय’ (Ramsar Convention) आर्द्रभूमियों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है।
  2. इस अभिसमय पर 2 फरवरी, 2011 को कैस्पियन सागर के तट पर स्थति ईरान के शहर रामसर में हस्ताक्षर किए गए थे, इसलिए इसे ‘रामसर अभिसमय’ (Ramsar Convention) कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​उइगर समुदाय

उइगर समुदाय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. उइगर (Uighurs) मुख्य रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यक तुर्की नृजातीय समूह हैं, जिनकी उत्पत्ति के चिह्न ‘मध्य एवं पूर्वी एशिया’ में खोजे जा सकते हैं।
  2. वर्तमान में, उइगर जातीय समुदाय की सर्वाधिक आबादी रूस में निवास करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​एक्जिम बैंक

एक्जिम बैंक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1931 के तहत स्थापित है।
  2. यह भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली वाली ‘इकाई’ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​केन-बेतवा परियोजना

केन-बेतवा परियोजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस परियोजना के तहत, दौधन बांध (Dhaudhan Dam) के निर्माण और दो नदियों को जोड़ने वाली नहर, निचले ऑर्र बाँध (Lower Orr Dam), कोठा बैराज और बीना कॉम्प्लेक्स बहुउद्देशीय परियोजना के माध्यम से, केन नदी से बेतवा नदी में पानी का स्थानान्तरण किया जाएगा।
  2. इस परियोजना से सालाना 620 लाख हेक्टेयर सिंचाई, 62 लाख लोगों को पेयजल आपूर्ति और 700 मेगावाट जलविद्युत और 270 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पन्न करने की उम्मीद है।
  3. यह परियोजना, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विस्तृत पानी की कमी वाले ‘बुंदेलखंड क्षेत्र’ के लिए अत्यधिक लाभकारी होगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​केन और बेतवा

केन और बेतवा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. केन और बेतवा नदियों का उद्गम उत्तर प्रदेश में होता है और ये गंगा की सहायक नदियाँ हैं।
  2. केन नदी, उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में और बेतवा नदी हमीरपुर जिले में यमुना नदी में मिल जाती हैं।
  3. राजघाट, परीछा और माताटीला बांध, बेतवा नदी पर स्थित हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

गणतंत्र दिवस परेड

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में सेवाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में किसे चुना गया है?

A
भारतीय सेना
B
भारतीय नौसेना
C
इंडियन कोस्ट गार्ड
D
भारतीय वायु सेना

​संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम’ (UNEP) की स्थापना ‘मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक सम्मेलन’ के पश्चात् वर्ष 1992 में हुई थी।
  2. UNEP की परिकल्पना, पर्यावरण की स्थिति की निगरानी, ‘वैज्ञानिक जानकारी के साथ नीति निर्माण’ और ‘विश्व की पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति प्रतिक्रिया का समन्वय’ करने के लिए की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 851-860 of 4,679 items.