Current Affairs Questions

​​संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) 5 जून, 1972 को स्थापित एक प्रमुख वैश्विक पर्यावरण प्राधिकरण है।
  2. यह पर्यावरणीय चिंता के उभरते मुद्दों की पहचान करने और उन पर ध्यान आकर्षित करने की दिशा में कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौता

व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौता (CEPA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक प्रकार का मुक्त व्यापार समझौता है जिसमें सेवाओं एवं निवेश के संबंध में व्यापार और आर्थिक साझेदारी के अन्य क्षेत्रों पर बातचीत करना शामिल है। यह व्यापार सुविधा व सीमा शुल्क सहयोग, प्रतिस्पर्द्धा तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों जैसे क्षेत्रों पर बातचीत किये जाने पर भी विचार कर सकता है।
  2. साझेदारी या सहयोग समझौते मुक्त व्यापार समझौतों की तुलना में अधिक व्यापक हैं।CEPA व्यापार के नियामक पहलू को भी देखता है और नियामक मुद्दों को कवर करने वाले एक समझौते को शामिल करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

एक्जिम बैंक ऋण समझौता

भारत के निर्यात आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने फरवरी 2022 में किस देश की सरकार के साथ 50 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

A
भूटान
B
मालदीव
C
नेपाल
D
श्रीलंका

'हिलाल-ए-पाकिस्तान'

पाकिस्तान ने किस अरबपति परोपकारी को गरीबी तथा पोलियो और तपेदिक जैसी बीमारियों को कम करने में उनके योगदान के लिए अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'हिलाल-ए-पाकिस्तान' (Hilal-e-Pakistan) से सम्मानित किया है?

A
वारेन बफेट
B
बिल गेट्स
C
अजीम प्रेमजी
D
मैकेंजी स्कॉट

एक्वामैप

यह भारतीय संस्थान भारत में पानी की समस्याओं के समाधान के लिए 'एक्वामैप' (AquaMAP) नामक एक नया अंतर-अनुशासनात्मक जल प्रबंधन और नीति केंद्र स्थापित कर रहा है।

A
आईआईटी मद्रास
B
आईएससी बेंगलुरू
C
आईआईटी कानपुर
D
आईआईटी दिल्ली

राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली

यह केंद्र-शासित प्रदेश राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (National Single Window System: NSWS) में शामिल होने वाला पहला केंद्र-शासित प्रदेश बन गया है?

A
लद्दाख
B
जम्मू और कश्मीर
C
दिल्ली
D
लक्षद्वीप

'स्कैन टनल'

शराब की तस्करी को रोकने के लिए कौन सा राज्य 'स्कैन टनल' (scan tunnels) के उपयोग पर विचार कर रहा है?

A
झारखण्ड
B
मध्य प्रदेश
C
तमिलनाडु
D
बिहार

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022

फरवरी 2022 में भारत ने पांचवीं बार आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के फाइनल में किसे 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया?

A
यश ढुल
B
शेख रशीद
C
राज बावा
D
निशांत सिंधु

छोटे प्याज (शैलॉट) का भारत का निर्यात

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार छोटे प्याज (शैलॉट) (Shallots) के भारत के निर्यात में 2013 के बाद से कितने प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है?

A
100%
B
200%
C
250%
D
487%

मेदारम जात्रा

कोया जनजाति द्वारा चार दिनों तक मनाए जाने वाला बहुप्रतीक्षित द्विवार्षिक उत्सव 'मेदारम जात्रा' (Medaram Jathara) किस राज्य में मनाया जाता है?

A
मध्य प्रदेश
B
तेलंगाना
C
हिमाचलप्रदेश
D
झारखंड
Showing 741-750 of 4,679 items.