Current Affairs Questions

तारांकित प्रश्न,अतारांकित प्रश्न

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. तारांकित प्रश्न (Starred Questions) इन प्रश्नों का लिखित उत्तर मंत्रियों द्वारा दिया जाता है जिन्हें प्रश्न काल के अंत में सभा पटल पर रखे गये मान लिया जाता है। इस प्रकार इसे मौखिक उत्तर के लिए नहीं पुकारा जाता है और इस पर कोई अनुपूरक प्रश्न नहीं पूछा जा सकता।
  2. अतारांकित प्रश्न (Unstarred Questions) यह वह सवाल होते हैं, जिसका सदस्य, सभा में मंत्री से मौखिक उत्तर चाहते हैं और पहचान के लिए इन प्रश्नों पर तारांक बना रहता है। ऐसे प्रश्न के उत्तर के पश्चात् सदस्यों द्वारा उस पर अनुपूरक प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​तटीय सुभेद्यता

तटीय सुभेद्यता के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. तटीय भेद्यता एक स्थानिक अवधारणा है जो उन लोगों और स्थानों की पहचान करती है जो तटीय खतरों से उत्पन्न समस्याओं के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं।
  2. तटीय पर्यावरण से संबंधित विभिन्न खतरे, जैसे तटीय तूफान, समुद्र के स्तर में वृद्धि और कटाव, तटीय भौतिक, आर्थिक एवं सामाजिक प्रणालियों के लिये गंभीर खतरे पैदा करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह असम राज्य में स्थित है और 42,996 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।
  2. इस उद्यान को वर्ष 2014 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  3. इसे वर्ष 2007 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3

वन ओशन समिट

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वन ओशन समिट का लक्ष्य सामुद्रिक मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की महत्वाकांक्षा के सामूहिक स्तर को ऊपर उठाना है।
  2. सम्मेलन के दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने, शिपिंग को डिकार्बोनाइज़ करने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने की दिशा में प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
  3. उच्च समुद्रों के शासन में सुधार करने और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय के प्रयासों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3

​पूर्वव्यापी कर

पूर्वव्यापी कर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘पूर्वव्यापी कर’ का आशय कर के पारित होने की तारीख की पूर्व अवधि से लागू कर से है। यह अतीत में किये गए लेन-देन पर एक नया या अतिरिक्त शुल्क हो सकता है।
  2. मूलतः पूर्वव्यापी कर का आशय ऐसी स्थिति में समायोजन करना है, जब अतीत एवं वर्तमान में नीतियाँ इतनी अधिक भिन्न होती हैं कि पुरानी नीति के तहत पहले भुगतान किया गया कर काफी कम होता है। पूर्वव्यापी कर मौजूदा नीति के तहत कर लगाकर उस स्थिति को ठीक कर सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

प्रधानमंत्री पोषण योजना

प्रधानमंत्री पोषण योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सितंबर 2021 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1.31 ट्रिलियन रुपए के वित्तीय परिव्यय के साथ सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में भोजन उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण या पीएम-पोषण को मंज़ूरी दी।
  2. इस योजना ने स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिये राष्ट्रीय कार्यक्रम या मध्याह्न भोजन योजना (Mid-day Meal Scheme) की जगह ले ली।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस किस दिन मनाया गया?

A
10 फरवरी
B
11 फरवरी
C
12 फरवरी
D
13 फरवरी

​राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली

राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस प्लेटफॉर्म को सितंबर 2021 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
  2. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो निवेशकों को उनकी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार अनुमोदन के लिये आवेदन करने हेतु गाइड के रूप में कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

उपकर

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. उपकर या सेस करदाता द्वारा अदा किये जाने वाले मूल कर (Tax) पर लगाया गया एक अतिरिक्त कर होता है। उपकर मुख्यतः राज्य या केंद्र सरकार द्वारा किसी विशेष उद्देश्य के लिये फंड एकत्रित करने हेतु लागू किया जाता है।
  2. उपकर सरकार के लिये राजस्व का स्थायी स्रोत नहीं होता है, निर्धारित लक्ष्य या उद्देश्य के पूरा होने के बाद इसे बंद कर दिया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट

हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी 167 देशों के लोकतंत्र सूचकांक में भारत कितने वें स्थान पर है?

A
80वें
B
100वें
C
46वें
D
123वें
Showing 791-800 of 4,679 items.