Current Affairs Questions

याप द्वीप

हाल ही में, "याप द्वीप" समाचार में रहा है। यह द्वीप कहाँ मौजूद है?

A
भूमध्य सागर
B
दक्षिण अटलांटिक महासागर
C
पूर्वी प्रशांत महासागर
D
पश्चिमी प्रशांत महासागर

हैंड-इन-हैंड

"हैंड-इन-हैंड" किन देशों के बीच एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है-

A
भारत और नेपाल
B
भारत और बांग्लादेश
C
भारत और मालदीव
D
भारत और चीन

चंद्र एक्स-रे वेधशाला

हाल ही में, "चंद्र एक्स-रे वेधशाला (Chandra X-ray Observatory)" समाचार में है। चंद्र एक्स-रे वेधशाला के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह एक पृथ्वी आधारित वेधशाला है जिसका नाम भारतीय-अमेरिकी खगोलशास्त्री सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर रखा गया था।
  2. यह नासा और इसरो की एक संयुक्त परियोजना थी।
  3. इसका मुख्य कार्य यह देखना है कि कैसे सौर प्लाज्मा पृथ्वी की जलवायु स्थितियों को प्रभावित करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
इनमें से कोई नहीं

ज़िका वायरस

"ज़िका वायरस" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ज़िका वायरस को किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध के माध्यम से प्रसारित किया जा सकता है।
  2. वर्ष 2007 में "याप द्वीप" में हुए बड़े प्रकोप के कारण यह खुलासा हुआ कि ज़िका "माइक्रोसेफली" के कारण हो सकती है।
  3. अभी तक ज़िका वायरस रोग के लिए कोई टीका मौजूद नहीं है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 3

मूनमून

किस परिस्थिति में "चंद्रमा" का अपना उपग्रह हो सकता है (हम उस उपग्रह को "मूनमून" कहेंगे)?

  1. चंद्रमा की तुलना में मूनमून का द्रव्यमान अधिक होगा।
  2. चंद्रमा और उसका उपग्रह (मूनमून) दोनों ग्रह से बहुत दूर होंगे।
  3. "मूनमून" चंद्रमा के बहुत करीब होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2

ट्विन डेफिसिट

हाल ही में हुए कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि के कारण, ऐसा कहा जाता है कि इससे "ट्विन डेफिसिट" होगा। ट्विन डेफिसिट का अर्थ किस खाते में घाटा होता है?

A
पूंजीगत खाता घाटा और राजकोषीय घाटा
B
चालू खाता घाटा और राजकोषीय घाटा
C
चालू खाता घाटा और राजस्व घाटा
D
चालू खाता घाटा और प्रभावी राजस्व घाटा

हिरपोरा वन्यजीव अभयारण्य

"हिरपोरा वन्यजीव अभयारण्य", जो हाल ही में समाचार में है, यह किस राज्य में है?

A
उत्तराखंड
B
हिमाचल प्रदेश
C
जम्मू और कश्मीर
D
सिक्किम

प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण का कारण पड़ोसी राज्यों में फसलों का दहन और हवा की दिशा को माना जाता है। दिल्ली में प्रदूषण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. उत्तर-पश्चिम से पूर्व में हवा की दिशा में परिवर्तन के साथ फसलों का दहन जो पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से पार्टिकुलेट मैटर (कणिका तत्व) को लाता है।
  2. पड़ोसी राज्यों की तुलना में दिल्ली में पहले से ही उच्च स्तरीय प्रदूषण है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

ज़िका वायरस

"ज़िका वायरस" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इस वायरस का पता पहली बार रीसस बंदर से लगा था और इसका नाम ज़िका वन के नाम पर रखा गया है जो कांगो में है।
  2. ज़िका वायरस मां से बच्चे में प्रसारित किया जा सकता है।
  3. ज़िका वायरस का वाहक एजेंट डेंगू और चिकनगुनिया के वाहक एजेंट के समान है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 3

एलएएफ

निम्नलिखित में से कौन-सा चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के लिए आरबीआई का उपकरण है?

  1. सीआरआर
  2. एसएलआर
  3. रेपो दर
  4. रिवर्स रेपो

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3, 4
D
केवल 3 और 4
Showing 4,411-4,420 of 4,679 items.