Current Affairs Questions

अमूर फाल्कन

"अमूर फाल्कन (Amur Falcons)" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह विश्व की सबसे लंबी यात्रा करने वाला शिकारी पक्षी है।
  2. यह सर्दियों के मौसम के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका से चिली तक यात्रा करता है।
  3. आईयूसीएन ने इसे 'संकटग्रस्त' के रूप में सूचीबद्ध किया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1

दीपर बिल

दीपर बिल (Dipor Bil)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह असम में खारे पानी की एक झील है।
  2. दीपर बिल आर्द्रभूमि को "रामसर साइट" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

अगालेगा द्वीप

"अगालेगा द्वीप" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह चीन और वियतनाम के बीच एक विवादित द्वीप है जो पूर्वी चीन सागर में स्थित है।
  2. अगालेगा द्वीपसमूह विश्व के सबसे घनी आबादी वाले द्वीपों में से एक है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
दोनों 1 और 2
D
न तो 1 और न ही 2

गायरोस्कोप

हाल ही में, विश्व का सबसे छोटा ऑप्टिकल गायरोस्कोप (Gyroscope) विकसित किया गया है। "गायरोस्कोप" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसका उपयोग वाहनों, उपग्रहों, ड्रोनों आदि में 3-डी अभिविन्यास को जानने के लिए किया जाता है।
  2. ऑप्टिकल गायरोस्कोप जूल-केल्विन प्रभाव पर आधारित है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

बड़ा इमामबाड़ा

" बड़ा इमामबाड़ा" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह इमामबाड़ा लखनऊ में स्थित है जिसे मोहसिन-उल-मुल्क द्वारा बनवाया गया था।
  2. यह परियोजना लोगों को रोजगार प्रदान करने और अकाल का सामना करने के इरादे से वर्ष 1785 में शुरू किया गया था।
  3. इसके निर्माण में पत्थर और संगमरमर का मुख्य रूप से उपयोग किया गया था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 3

हलाम, नोआतिया और जमातिया

"हलाम, नोआतिया और जमातिया" जनजाति मुख्य रूप से किस राज्य में पाए जाते हैं?

A
त्रिपुरा
B
केरल
C
अंडमान और निकोबार
D
लक्षद्वीप

छिपकली

हाल ही में, भारत के किस क्षेत्र में दो नई गीको (छिपकली) प्रजातियां पायी गई हैं?

A
पूर्वी घाट
B
पश्चिमी घाट
C
शोला वन
D
जम्मू-कश्मीर के अल्पाइन क्षेत्र

राजकोषीय घाटा

"राजकोषीय घाटा" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह सरकार की उधार आवश्यकता है।
  2. राजकोषीय घाटा हमेशा किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक नकारात्मक संकेत है।
  3. आम बजट 2018 में राजकोषीय घाटा को 3.3% आंका गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 2
B
1, 2, 3
C
केवल 1 और 2
D
केवल 1 और 3

IMPRESS

"IMPRESS" योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसका उद्देश्य प्रशासन और समाज पर अधिकतम प्रभाव के साथ व्यावहारिक विज्ञान एवं गणित में अनुसंधान प्रस्तावों की पहचान और निधि प्रदान करना है।
  2. इस योजना के तहत केवल केंद्रीय विश्वविद्यालय लाभार्थी होने के योग्य हैं।
  3. इस योजना के लिए सीएसआईआर-एनईईआरआई (CSIR-NEERI) परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी होगी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
इनमें से कोई नहीं

मणिपुरी नृत्य

"मणिपुरी नृत्य" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. "पंग" इस नृत्य रूप में उपयोग किया जाने वाला मुख्य संगीत वाद्य यंत्र है।
  2. जयदेव और विद्यापति की पुरानी कविता इस नृत्य रूप में उपयोग की जाती हैं।
  3. "जला चित्र नृत्य" इस नृत्य रूप की महत्वपूर्ण 'मुद्रा' है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
इनमें से कोई नहीं
Showing 4,361-4,370 of 4,679 items.