Current Affairs Questions

विदेश व्‍यापार महानिदेशक

व्यापार उपचार महानिदेशालय के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह सभी डंपिंग-रोधी, काउंटरवेलिंग शुल्क और अन्य व्यापार सुधारात्मक उपायों को लागू करने के लिये वित्त मंत्रालय के तहत सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राधिकरण है।
  2. यह घरेलू उद्योग और निर्यातकों को अन्य देशों द्वारा उनके खिलाफ लागू किये गए व्यापार उपायों की जाँच के बढ़ते मामलों से निपटने में सहायता प्रदान करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE)

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. BEE केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
  2. यह भारतीय अर्थव्यवस्था में ऊर्जा आधिक्य को कम करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ नीतियों और रणनीतियों को विकसित करने में सहायता करता है।
  3. BEE अपने कार्यों को करने हेतु मौजूदा संसाधनों और बुनियादी ढाँचे की पहचान तथा उपयोग करने के लिये नामित उपभोक्ताओं, एजेंसियों एवं अन्य संगठनों के साथ समन्वय करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
1, 2 और 3

भारतीय रिजर्व बैंक

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India – RBI) ने एक निजी क्षेत्र के ऋणदाता बैंक को ‘एजेंसी बैंक (Agency Bank)’ के रूप में सूचीबद्ध करने की घोषणा की है?


A
Fino बैंक
B
Paytm पेमेंट्स बैंक
C
Airtel पेमेंट्स बैंक
D
CSB बैंक

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सूचकांक में ‘आइसलैंड’ लगातार पाँच वर्षों से शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
  2. रिपोर्ट में 132 देशों को “बहुत खराब”, “ खराब” या “समस्याग्रस्त” के समूह में श्रेणीबद्ध किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं

​‘संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग’

‘संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग’ (UNHCR) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (United Nations High Commissioner for Refugees- UNHCR), संयुक्त राष्ट्र की एक शरणार्थी संस्था और एक वैश्विक संगठन है, जो शरणार्थियों के जीवन बचाने, उसके अधिकारों की रक्षा करने और उनके लिये बेहतर भविष्य के निर्माण के प्रति समर्पित है।
  2. इसे वर्ष 1950 में, उन लाखों यूरोपियों की मदद करने के लिए गठित किया गया था, जिनके घर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान तबाह हो गए थे या उन्हें अपने घर छोड़कर पलायन करना पड़ा था।
  3. इसका मुख्यालय वियना, आस्ट्रिया में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
1, 2 और 3
D
इनमें से कोई नहीं

उइगर

उइगरों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. उइगर (Uighurs) मुख्य रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यक तुर्की नृजातीय समूह हैं, जिनकी उत्पत्ति के चिह्न ‘मध्य एवं पूर्वी एशिया’ में खोजे जा सकते हैं।
  2. उइगरों की आबादी केवल चीन और पाकिस्तान में पाई जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं

​संगम काल

संगम काल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह लगभग 7 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के मध्य की अवधि है। दक्षिण भारत (कृष्णा एवं तुंगभद्रा नदी के दक्षिण में स्थित क्षेत्र) में लगभग 700 ईसा पूर्व से 300 ईस्वी के बीच की अवधि को संगम काल के नाम से जाना जाता है।
  2. इसका नाम उस अवधि के दौरान आयोजित संगम अकादमियों/सभाओं के नाम पर रखा गया है जो मदुरै के पांड्य राजाओं के शाही संरक्षण में फली-फूली।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं

​ब्लू डॉट नेटवर्क

ब्लू डॉट नेटवर्क (BDN) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया द्वारा गठित एक बहु-हितधारक पहल है, जो वैश्विक बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीय मानकों को बढ़ावा देने तथा सरकारों, निजी क्षेत्र एवं नागरिक समाज को एक साथ लाने के लिये बनाई गई है।
  2. BDN को औपचारिक रूप से नवंबर 2015 में बैंकॉक, थाईलैंड में इंडो-पैसिफिक बिज़नेस फोरम में घोषित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं

सिल्वर लाइन परियोजना

केरल की सिल्वर लाइन परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सिल्वर लाइन की लंबाई 45 किलोमीटर होगी और यह 11 स्टेशनों के माध्यम से 11 जिलों से होकर गुजरेगी।
  2. परियोजना के पूरे होने पर, कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक 200 किमी / घंटा की गति से चलने वाली ट्रेनों में चार घंटे से भी कम समय में यात्रा की जा सकती है। मौजूदा भारतीय रेलवे नेटवर्क पर, वर्तमान ने इस दूरी को तय करने में 12 घंटे का समय लगता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं

​संसदीय समितियाँ

संसदीय समितियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. स्थायी समितियाँ किसी विशिष्ट प्रयोजन के लिए नियुक्त की जाती हैं और जब वे अपना काम समाप्त कर लेती हैं तथा अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर देती हैं, तब उनका अस्तित्व समाप्त हो जाता है।
  2. वित्तीय समितियों को विशेष रूप से शक्तिशाली माना जाता है, तथा यह तीन प्रकार की होती हैं:लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति एवं सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति।
  3. तदर्थ समितियां अनवरत प्रकृति की होती हैं अर्थात् इनका कार्य प्रायः निरंतर चलता रहता है। इस प्रकार की समितियों को वार्षिक आधार पर पुनर्गठित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
केवल 1 और 2
C
1, 2 और 3
D
इनमें से कोई नहीं
Showing 1,271-1,280 of 4,679 items.