Current Affairs Questions

सिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम

हाल ही में किस देश ने ‘सिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम’ लॉन्च किया है?

A
अमेरिका
B
जर्मनी
C
चीन
D
रूस

​अधिमान्य व्यापार समझौता

अधिमान्य व्यापार समझौता (PTA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. PTAs या सामान्यीकृत वरीयता प्रणाली (GSP) विभिन्न देशों द्वारा व्यापार के संबंध में अपनाई गई एक विशेष स्थिति है।
  2. इस प्रकार के समझौते में, दो या दो से अधिक भागीदार एक निश्चित संख्या में टैरिफ लाइनों पर शुल्क को कम करके कुछ उत्पादों को प्रवेश का अधिमान्य अधिकार देते हैं।
  3. अधिमान्य व्यापार समझौते में भी कुछ उत्पादों पर शुल्क घटाकर शून्य किया जा सकता है। भारत ने अफगानिस्तान के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​मुक्त व्यापार समझौता

मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘मुक्त व्यापार समझौता’ एक ऐसा समझौता है जिसमें दो या दो से अधिक देश एक दूसरे को सरल व्यापार शर्तें, टैरिफ रियायत आदि प्रदान करने हेतु सहमत होते हैं।
  2. FTA के तहत दो देशों के बीच आयात-निर्यात के तहत उत्पादों पर सीमा शुल्क, नियामक कानून, सब्सिडी और कोटा आदि को सरल बनाया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता

व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता’ FTA से अधिक व्यापक होता है।
  2. इस समझौते के अंतर्गत सेवाओं, निवेश और आर्थिक साझेदारी के अन्य क्षेत्रों में व्यापार को कवर किया जाता है।
  3. भारत ने दक्षिण कोरिया और जापान के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता पर हस्ताक्षर किये हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
उपयुक्त सभी

​कोणार्क सूर्य मंदिर

कोणार्क सूर्य मंदिर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. कोणार्क सूर्य मंदिर पूर्वी ओडिशा के पवित्र शहर पुरी के पास स्थित है।
  2. इसका निर्माण राजा गंगाधर प्रथम द्वारा 17वीं शताब्दीमें किया गया था।
  3. यह सूर्य भगवान को समर्पित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​रानी लक्ष्मीबाई

रानी लक्ष्मीबाई के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. रानी लक्ष्मीबाई मुगल शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 की राज्यक्रान्ति की प्रथम शहीद वीरांगना थीं।
  2. रानी का विवाह झांसी के राजा गंगाधर नेवालकर से 1842 में हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​केन-बेतवा

निम्नलिखित कथनों में कौन सा कथन सही नहीं है?

A
केन और बेतवा नदियाँ मध्य प्रदेश से निकलती हैं और यमुना की सहायक नदियाँ हैं।
B
बेतवा नदी पर राजघाट, परीचा और माताटीला बांध हैं।
C
केन यूपी के बांदा जिले में यमुना और हमीरपुर जिले में बेतवा से मिलती है।
D
बेतवा नदी पन्ना टाइगर रिजर्व से होकर गुजरती है।

झाँसी रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने झाँसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

A
दुर्गा बाई रेलवे स्टेशन
B
भागीरथीबाई रेलवे स्टेशन
C
मणिकर्णिका रेलवे स्टेशन
D
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन

​ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस मिसाइल की नयी मैन्युफैक्चरिंग इकाई और डीआरडीओ के डिफेन्स टेक्नोलॉजी एन्ड टेस्ट सेंटर का शिलन्यास कहां किया गया है?

A
नोएडा
B
गाजियाबाद
C
लखनऊ
D
इलाहाबाद

विवादित कानून

निम्न में से किस राज्य में विवादित कानून AFSPA को अगले छ: महीने (जून 2022) तक के लिए बढ़ा दिया गया है?

A
जम्मू कश्मीर
B
असम
C
मणिपुर
D
नागालैंड
Showing 1,201-1,210 of 4,679 items.