Current Affairs Questions

State/Union Territory

Recently, which of the following State/Union Territory (UT) became first to be integrated with National Single Window System?

A
Jammu & Kashmir
B
Gujarat
C
Chandigarh
D
Maharashtra

​अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा सभी प्रकार के वनों के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने हेतु वर्ष 2002 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में घोषित किया गया।
  2. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2022 की थीम "वन और टिकाऊ उत्पादन एवं खपत" (Forests and Sustainable Production and Consumption) है।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​पारा पर मिनामाता कन्वेंशन

पारा पर मिनामाता कन्वेंशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. पारा पर मिनामाता कन्वेंशन मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को पारे तथा इसके यौगिकों के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिये एक वैश्विक संधि है।
  2. वर्ष 2013 में जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में अंतर-सरकारी वार्ता समिति के पाँचवें सत्र में इस पर सहमति प्रदान की गई थी।
  3. कन्वेंशन पारा के अंतरिम भंडारण तथा इसके अपशिष्ट के निपटान व दूषित स्थलों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को भी संबोधित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

स्टॉक एक्सचेंज और फ्यूचर्स मार्केट

भारत में स्टॉक एक्सचेंज और फ्यूचर्स मार्केट में लेन-देन पर कर है-

  1. संघ द्वारा लगाया गया
  2. राज्यों द्वारा एकत्रित

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:-

  1. राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) है, जिसकी स्थापना वर्ष 1975 में भारतीय फिल्म उद्योग के एकीकृत विकास को संवर्द्धित और व्यवस्थित करने तथा सिनेमा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
  2. वर्तमान में अरविंद कुमार सिंह इसके अध्यक्ष हैं, जो कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​आर्टेमिस मिशन

आर्टेमिस मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. नासा के आर्टेमिस मिशन को चंद्र अन्वेषण की अगली पीढ़ी के रूप में जाना जाता है तथा इसका नाम greek पौराणिक कथाओं से अपोलो की जुड़वां बहन के नाम पर रखा गया है।
  2. यह जटिल मिशनों की शृंखला में पहला है जो चंद्रमा तथा मंगल पर मानव के अन्वेषण को सक्षम बनाएगा।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​हाइपरसोनिक मिसाइल

हाइपरसोनिक मिसाइल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. हाइपरसोनिक मिसाइल एक हथियार प्रणाली है जो 10 मैक की गति या इससे अधिक की गति से उड़ान भरती है यानी ध्वनि की गति से 10 गुना।
  2. हाइपरसोनिक मिसाइल की गतिशीलता इसे एक बैलिस्टिक मिसाइल से अलग करती है क्योंकि यह बाद में बैलिस्टिक प्रक्षेपवक्र का अनुसरण करती है।
  3. इस प्रकार बैलिस्टिक मिसाइलों के विपरीत, हाइपरसोनिक मिसाइलें बैलिस्टिक प्रक्षेपवक्र (Ballistic Trajectory) का पालन नहीं करती हैं तथा उन्हें इच्छित लक्ष्य तक ले जाया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​विंग्स इंडिया 2022

विंग्स इंडिया 2022 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह भारत की देश को विश्व के शीर्ष उड्डयन केंद्र में बदलने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
  2. इसका उद्देश्य नए व्यापार अधिग्रहण, निवेश, नीति निर्माण और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए तेज़ी से बदलती गतिशीलता के लिये एक अनुकूल मंच प्रदान करना है।
  3. यह उड्डयन के लिये वांछित और पुनर्गठित केंद्रित मंच प्रदान करेगा तथा 'विंग्स इंडिया 2022' पर खरीदारों, विक्रेताओं, निवेशकों और अन्य हितधारकों को जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​विश्व जल दिवस

विश्व जल दिवस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।

  1. इस दिवस का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्य 6: ‘वर्ष 2030 तक सभी के लिये पानी और स्वच्छता’ के लक्ष्य का समर्थन करना है।
  2. वर्ष 2012 में ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव अपनाया, जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाने की घोषणा की गई।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

महान मराठा योद्धा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे, महाराष्ट्र में किस महान मराठा योद्धा की लगभग 9.5 ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया है?

A
पेशवा बाजीराव द्वितीय
B
छत्रपति शिवाजी
C
बाजीराव प्रथम
D
छत्रपति शाहूजी महाराज
Showing 601-610 of 4,679 items.