Current Affairs Questions

​दिलीप संघानी

दिलीप संघानी हाल ही मे निम्न में से किसके नए अध्यक्ष बने है?

A
PUSA
B
IFFCO
C
SEBI
D
ICAR

​बैड बैंक

बैड बैंक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. तकनीकी रूप से बैड बैंक एक परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी (Asset Reconstruction Company-ARC) या परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (Asset Management Company- AMC) है जो वाणिज्यिक बैंकों के बैड ऋणों को अपने नियंत्रण में लेकर उनका प्रबंधन और निर्धारित समय पर धन की वसूली करती है।
  2. बैड बैंक ऋण देने और जमा स्वीकार करने की प्रकिया का भाग होता है, और वाणिज्यिक बैंकों की बैलेंस शीट ठीक करने में मदद करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

भारत के पहले 'इंटेलिजेंट क्रॉनिक डिजीज पेशेंट्स हैबिट ट्रैकिंग सिस्टम'

'पावर एमएपी' (Power MAP) नाम के भारत के पहले 'इंटेलिजेंट क्रॉनिक डिजीज पेशेंट्स हैबिट ट्रैकिंग सिस्टम' (Intelligent Chronic Disease Patients Habit Tracking System) का उद्घाटन हाल में किस केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया?

A
डॉ. जितेंद्र सिंह
B
मनसुख मांडविया
C
नितिन गडकरी
D
पीयूष गोयल

'उवेरियोप्सिस डिकैप्रियो'

अमेरिकी अभिनेता और संरक्षणवादी लियोनार्डो डिकैप्रियो के नाम पर आधारित 'उवेरियोप्सिस डिकैप्रियो' (Uvariopsis dicaprio) नामक नए उष्णकटिबंधीय पेड़ प्रजाति की खोज किस देश में की गई है?

A
ब्राजील
B
कैमरून
C
केन्या
D
पेरू

9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप-2022

हिमाचल प्रदेश में 'आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया' द्वारा आयोजित 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का खिताब किसने अपने नाम किया है?

A
लद्दाख
B
हिमाचल प्रदेश
C
तेलंगाना
D
चंडीगढ़

राष्ट्रीय राजनीतिक दल

भारत के ‘राष्ट्रीय राजनीतिक दल’ की मान्यता हेतु पात्रता के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. किसी राजनीतिक दल को ‘राष्ट्रीय राजनीतिक दल’ (National Political Party) के रूप में मान्यता प्राप्त करने हेतु किन्हीं भी 6 अथवा अधिक राज्यों में होने वाले आम चुनावों अथवा विधानसभा चुनावों में होने वाले कुल मतदान के न्यूनतम 15 प्रतिशत वैध मतों को हासिल करना अनिवार्य होता है।
  2. इसके अलावा, इसके लिए किसी भी राज्य अथवा राज्यों से लोकसभा में न्यूनतम चार सीटों पर विजय प्राप्त करना चाहिए।
  3. राजनीतिक दल द्वारा, लोकसभा चुनावों में कुल लोकसभा सीटों की 2 प्रतिशत (543 सदस्य की वर्तमान संख्या में से 11 सदस्य) सीटों पर जीत हासिल की गयी हो तथा ये सदस्य कम-से-कम तीन अलग-अलग राज्यों से चुने गए हों।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन

‘उत्तर अटलांटिक संधि संगठन’ (NATO) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक ‘अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन’ है।
  2. इस संगठन द्वारा ‘लिस्बन संधि’ द्वारा स्थापित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​खाद्य-संवर्धन’ / ‘फूड फोर्टिफिकेशन’

खाद्य-संवर्धन’ / ‘फूड फोर्टिफिकेशन’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, ‘फूड फोर्टिफिकेशन’ के द्वारा, किसी खाद्यान्न को पोषणयुक्त बनाने हेतु उसमें सावधानी से आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों अर्थात् विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा में वृद्धि की जाती है।
  2. देश में खाद्य पदार्थों के लिए मानकों का निर्धारण करने वाली संस्था ‘भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण’ (Food Safety and Standards Authority of India – FSSAI) के अनुसार, ‘खाद्य-संवर्धन’ (Food Fortification), ‘किसी खाद्यान्न को पोषणयुक्त बनाने के लिए उसमें सावधानी से आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों अर्थात् विटामिन और खनिज तत्वों, की मात्रा में वृद्धि करने की प्रकिया होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​अखिल भारतीय सेवा

अखिल भारतीय सेवाओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) में भारत की तीन सिविल सेवाएँ शामिल हैं: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS)।
  2. अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों की भर्ती केंद्र सरकार द्वारा (UPSC के माध्यम से) की जाती है और उनकी सेवाओं को विभिन्न राज्य संवर्गों के तहत आवंटित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

सुभाष चंद्र बोस

‘सुभाष चंद्र बोस’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) का जन्म 23 जनवरी, 1897 को तत्कालीन बंगाल प्रांत, की उड़ीसा डिवीजन के कटक शहर में हुआ था।
  2. उनका जन्मदिन 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  3. सुभाष चंद्र बोस, केवल एक बार हरिपुर अधिवेशन 1938 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Showing 941-950 of 4,679 items.