Current Affairs Questions

उल्ची-फ्रीडम गार्डियन

हाल ही में, "उल्ची-फ्रीडम गार्डियन"(Ulchi-Freedom Guardian) ड्रिल समाचारों में है। यह किन देशों के बीच का सैन्य अभ्यास है?

A
भारत और थाईलैंड
B
संयुक्त राज्य अमेरिका और वियतनाम
C
चीन और उत्तरी कोरिया
D
संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया

फ्लोएम

ये कीट कपास के पौधे के फ्लोएम (Phloem) या जीवित ऊतक से पौधों के रस को चूसते हैं, जो पत्तियों में बने भोजन (प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा) को स्थानांतरित करता है। ये कीट लीफ कर्ल वायरस के भी वाहक होते हैं और आमतौर पर कपास के पौधे की प्रौढ़ पत्तियों को लक्षित नहीं करते। ये संदर्भ कपास के किस कीट के संबंध में हैं?

A
लाल कपास बग (Red Cotton Bug)
B
पिंक बोलवार्म (Pink Bollworm)
C
कपास एफिड (Cotton Aphid)
D
सफेद मक्खी (Whitefly)

सियांग नदी

चीन से अधिक पानी के छोड़े जाने के कारण, सियांग नदी समाचारों में है। सियांग नदी के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

I. यारलुंग त्संगपो, नमचा बरवा से वापस मुड़कर भारत में प्रवेश करती है और यहां इसे दिहांग या सियांग नदी कहा जाता है।
II. नमचा बरवा में यारलुंग त्संगपो का वापस मुड़ना यारलुंग जांगबो ग्रैंड कैन्यन की शुरुआत को चिह्नित करता है जो दुनिया में सबसे गहरी है।
III. जब असम में दीबांग और लोहित नदी, सियांग नदी से मिलती है तो इसे ब्रह्मपुत्र नदी कहा जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल I और III

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

हाल ही में, उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से पूछा है कि शिकारियों से और मारे जाने से बचाने के साथ ही बाघों की संख्या को संरक्षित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। इस सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

I. गंगा नदी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से होते हुए गुजरती है और बाघ परियोजना को केवल इसी राष्ट्रीय उद्यान में लॉन्च किया गया।

II. एनटीसीए एक सांविधिक निकाय है जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

शेल गैस

हाल ही में, शेल गैस समाचारों में है। शेल गैस के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

I. शेल गैस, चट्टानों की एंटीक्लाइन (anticline) स्थिति में छिद्र तलछट चट्टानों में फंसी हुई है।
II. शेल गैस निकालने की प्रक्रिया को "फ्रेकिंग" कहा जाता है।
III. भारत दुनिया के लिए "ग्वार गम" का प्रमुख निर्यातक है जिसका उपयोग शेल गैस निकालने में किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल II

गुरुत्वाकर्षण रेडशिफ्ट

'गुरुत्वाकर्षण रेडशिफ्ट' (Gravitational Redshift) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

A
घनी वस्तुओं से प्रकाश का झुकाव।
B
घनी वस्तुओं से प्रकाश का फैलना और इस प्रकार उन्हें लाल रंग के बड़े तरंगदैर्ध्य की ओर स्थानांतरित करना।
C
घनी वस्तुओं के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण, प्रकाश का ध्रुवीकरण जो वस्तुओं को लाल दिखाता है।
D
गुरुत्वाकर्षण द्वारा प्रकाश का खिंचाव।

वोस्टोक 2018

हाल ही में, 'वोस्टोक 2018' समाचारों में है। यह किन देशों के बीच होने वाला सैन्य अभ्यास है?

A
भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया
B
रूस, फ्रांस और चीन
C
रूस, चीन और मंगोलिया
D
रूस, भारत और फ्रांस

स्वच्छ गंगा फंड

'स्वच्छ गंगा फंड' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें?

I. फंड को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री के नेतृत्व में ट्रस्ट द्वारा प्रबंधित किया जाता है।
II. कोई भी निवासी, अनिवासी इस फंड में योगदान दे सकता है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा

हाल ही में, पश्चिम बंगाल विधानसभा में इसका नाम बदलकर "बांग्ला" करने के लिए एक प्रस्ताव लाया गया है। भारतीय संविधान में वर्णित राज्य के नाम को बदलने की प्रक्रिया के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

I. संशोधन विशेष बहुमत के साथ अनुमोदित किया जाना चाहिए।
II. इससे संविधान की अनुसूची 1 में संशोधन होगा।
III. इस मामले पर निर्णय लेने का अंतिम अधिकार संसद को है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
उपरोक्त सभी
D
केवल I और III

मेसनर प्रभाव

'मेसनर प्रभाव (Meissner effect)' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

A
अतिचालक (super conductor) द्वारा चुंबकीय प्रवाह का निष्कासन।
B
अर्धचालक (semiconductor) द्वारा चुंबकीय क्षेत्र का निष्कासन।
C
विद्युतरोधी (Insulator) द्वारा चुंबकीय क्षेत्र का निष्कासन।
D
अतिचालक (super conductor) द्वारा ढाल की तरह चुंबकीय क्षेत्र को अवरुद्ध करना।
Showing 3,421-3,430 of 4,679 items.