Current Affairs Questions

एकात्मक डिजिटल पहचान फ्रेमवर्क

फरवरी 2022 में किस देश की सरकार ने भारत के 'आधार' की तर्ज पर 'एकात्मक डिजिटल पहचान फ्रेमवर्क' (Unitary Digital Identity framework) के कार्यान्वयन की घोषणा की है?

A
मालदीव
B
श्रीलंका
C
भूटान
D
फिजी

​सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह सुनिश्चित करेगा कि नियमित टीकाकरण (RI) सेवाएँ बिना टीकाकरण वाले और आंशिक रूप से टीकाकरण वाले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक पहुँचे।
  2. इस अभियान में दो वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा।
  3. यद्यपि कोविड-19 महामारी के कारण नियमित टीकाकरण की गति धीमी हो गई है, सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 इस अंतराल को कम करने और सार्वभौमिक टीकाकरण की दिशा में स्थायी लाभ प्रदान करने में काफी योगदान देगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3

​राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) को राज्य सरकारों के साथ गठबंधन में पीएम-जेएवाई के प्रभावी कार्यान्वयन के लिये सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक स्वायत्त इकाई के रूप में गठित किया गया है।
  2. अन्य बातों के साथ इसमें AB PM-JAY नीतियों का निर्माण, परिचालन दिशा-निर्देशों का विकास, कार्यान्वयन तंत्र, राज्य सरकारों के साथ समन्वय, AB PM-JAY की निगरानी और नियंत्रण शामिल होंगे।
  3. राज्यों में राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (State Health Agency- SHA) आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के कार्यान्वयन हेतु ज़िम्मेदार राज्य सरकार का शीर्ष निकाय है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3

​राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 7 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें चावल 3 रुपए किलो, गेहूँ 3 रुपए किलो और मोटा अनाज 2 रुपए किलो है।
  2. गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को गर्भावस्था के दौरान तथा बच्चे के जन्म के 6 माह बाद भोजन के अलावा कम-से-कम 9000 रुपए का मातृत्व लाभ प्रदान करना।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

मौद्रिक नीति समिति

मौद्रिक नीति समिति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए रखने के लिये भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत एक वैधानिक और संस्थागत ढाँचा है।
  2. आरबीआई का पूर्व गवर्नर इस समिति का पदेन अध्यक्ष होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​कृषि अवसंरचना विकास उपकर (AIDC)

कृषि अवसंरचना विकास उपकर (AIDC) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. उपकर (Cess) एक प्रकार का विशेष प्रयोजन कर है जो मूल दरों पर अतिरिक्त रूप से लगाया जाता है।
  2. नए AIDC का उद्देश्य कृषि बुनियादी ढाँचे के विकास पर निवेश हेतु वित्त एकत्रित करना है।
  3. AIDC का उपयोग न केवल उत्पादन को बढ़ावा देने बल्कि कृषि उत्पादन को कुशलतापूर्वक संरक्षित और संसाधित करने में मदद के उद्देश्य से कृषि बुनियादी ढाँचे में सुधार हेतु प्रस्तावित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3

​पृथ्वी अवलोकन उपग्रह

पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, रिमोट सेंसिंग तकनीक से लैस उपग्रह होते हैं, जो कि पृथ्वी की भौतिक, रासायनिक और जैविक प्रणालियों के बारे में जानकारी संग्रह करते हैं।
  2. कई पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों को ‘सन-सिंक्रोनस’ ऑर्बिट में तैनात किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

'ग्राम वन' (Grama One) परियोजना

किस राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को घर पर कई सरकारी सेवाएं प्रदान करने हेतु 'ग्राम वन' (Grama One) परियोजना लॉन्च की है?

A
केरल
B
कर्नाटक
C
छत्तीसगढ़
D
मध्य प्रदेश

भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2021

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी 'भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2021' (Corruption Perceptions Index 2021) में भारत किस स्थान पर है?

A
85वें
B
86वें
C
87वें
D
88वें

शहरी शीतलन कार्य योजना

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने शहरी शीतलन कार्य योजना विकसित करने हेतु किसे भारत के पहले शहर के रूप में चुना है?

A
जयपुर
B
पटना
C
भोपाल
D
राजकोट
Showing 771-780 of 4,679 items.