Current Affairs Questions

पैंगोलिन

"पैंगोलिन" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह सबसे अधिक तस्करी किया जाने वाला स्तनपायी है।
  2. IUCN के अनुसार, भारतीय पैंगोलिन को "गंभीर रूप से लुप्तप्राय" के रूप में, जबकि चीनी पैंगोलिन को "लुप्तप्राय" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  3. यह निशाचर (nocturnal) है और लुप्तप्राय जीवों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सम्मलेन (CITES) के परिशिष्ट 1 में सूचीबद्ध है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
1 और केवल 3

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक

"औद्योगिक उत्पादन सूचकांक" (IIP) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. IIP को वित्त मंत्रालय द्वारा त्रैमासिक रूप से जारी किया जाता है।
  2. यह 682 वस्तुओं के आंकड़ों को मापता है जिसमें अधिकतम भार विद्युत को दिया गया है।
  3. IIP के लिए आधार वर्ष 2004-05 है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

स्वदेश दर्शन योजना

"स्वदेश दर्शन योजना" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. केंद्र प्रायोजित इस योजना को संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
  2. इसका लक्ष्य चिह्नित तीर्थ स्थलों का विकास और सौंदर्यीकरण है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

हॉर्नबिल महोत्सव

"हॉर्नबिल महोत्सव" के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा नागालैंड में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
  2. इस त्योहार में केवल रेगामा और कूकी आदिवासी हिस्सा लेते हैं।
  3. इसे स्थानीय रूप से "त्यौहारों का त्यौहार" कहा जाता है।

नीचे दिए गए कूट में से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 3

काला सागर

"काला सागर" की सीमा वाले देश हैं-

  1. मोलदोवा (Moldova)
  2. जॉर्जिया
  3. तुर्की
  4. यूक्रेन

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1, 2, 3
B
2, 3, 4 ही
C
1, 2, 3 और 4
D
केवल 1 और 3

क्रायोजेनिक इंजन

हाल ही में, क्रायोजेनिक इंजन को सामाचारों में देखा गया है। क्रायोजेनिक इंजन की सीमाएं क्या हैं?

  1. तरल प्रणोदक की तुलना में यह कम क्षमता वाला है।
  2. हाइड्रोजन के उत्सर्जन से भौतिक विफलता होती है।
  3. जलने योग्य तापमान प्राप्त करना मुश्किल है।
  4. इसका उपोत्पाद (by-product) भाप है जो कि अत्यधिक विषैला होता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3 और 4
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

PVTG

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. मीणा जनजाति को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और यह ओडिशा में बसे हुए हैं।
  2. मंदाना कला राजस्थान और मध्य प्रदेश में फर्श या जमीन पर और दीवारों पर चित्रित की जाती है।
  3. मंदाना कला में आधार बनाने के लिए चॉक पाउडर का उपयोग किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट से चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2 और 3
D
केवल 2 और 3

भारतीय चुनाव आयोग

"भारतीय चुनाव आयोग" (ECI) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ECI का व्यय भारत के समेकित कोष पर प्रभारित किया जाता है।
  2. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति की योग्यता को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया है।
  3. अन्य चुनाव आयुक्तों की तुलना में CEC को विशिष्ट रूप से उच्च पद पर रखा गया है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
. केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2 और 3
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

गाजा

चक्रवाती तूफान "गाजा" के कारण प्रवासी पक्षी पुलिटक झील में वापस आ गए हैं। पुलिकट झील के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह मालाबार तट पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
  2. श्रीहरिकोटा का बैरियर द्वीप, झील को अरब सागर से अलग करता है।
  3. पुलिकट झील में अरणी, कलंगी और स्वर्णमुखी तीनों नदियों का पानी आता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथनकरें:

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 3

टाइगर रिजर्व

निम्नलिखित टाइगर रिजर्वों को उनके क्षेत्रों के साथ सुमेलित करें:

  1. टाइगर रिजर् व क्षेत्र
  2. नंधौर बिहार- नेपाल सीमा
  3. अचानकमार मध्य प्रदेश
  4. बालाघाट महाराष्ट्र

निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 3
Showing 4,211-4,220 of 4,679 items.