Current Affairs Questions

AT4 एंटी-आर्मर हथियार

हाल ही में किस देश की कंपनी साब ने भारतीय सेना से AT4 एंटी-आर्मर हथियार का अनुबंध हासिल किया है?

A
जर्मनी
B
स्वीडन
C
फ़्रांस
D
ब्रिटेन

ट्रांसजेंडर डॉक्टर, सारा गिल

निम्न में से किस देश की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनकर सारा गिल ने इतिहास रच दिया है?

A
पाकिस्तान
B
अमेरिका
C
जर्मनी
D
ब्रिटेन

​पर्यावरणीय प्रभाव आकलन

पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक प्रस्तावित परियोजना या विकास के संभावित पर्यावरणीय प्रभावों का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया है, जिसमें लाभ और प्रतिकूल दोनों तरह के अंतर-संबंधित सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक व मानव-स्वास्थ्य प्रभावों को ध्यान में रखा जाता है।
  2. पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 द्वारा वैधानिक रूप से समर्थित है जिसमें पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) की पद्धति और प्रक्रिया पर विभिन्न प्रावधान शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

केंद्रीय सतर्कता आयोग

केंद्रीय सतर्कता आयोग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक स्वतंत्र निकाय है, जो केवल मंत्री परिषद के प्रति उत्तरदायी है।
  2. सरकार द्वारा इसकी स्थापना वर्ष 1964 में के. संथानम की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निरोधक समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​चकमा और हाजोंग

चकमा और हाजोंग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. मिज़ोरम और त्रिपुरा में बौद्ध चकमाओं की एक बड़ी आबादी है जबकि हिंदू हाजोंग ज़्यादातर मेघालय के गारो हिल्स एवं आस-पास के क्षेत्रों में निवास करते हैं।
  2. अरुणाचल प्रदेश के चकमा और हाजोंग तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान एवं वर्तमान बांग्लादेश के चटगाँव पहाड़ी क्षेत्रों से आए हुए प्रवासी हैं।
  3. 1960 के दशक में कर्णफुली नदी पर कप्टई बांध से विस्थापित होकर चकमा और हाजोंग ने भारत में शरण मांगी तथा वर्ष 1964 से 1969 तक अरुणाचल प्रदेश के दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में राहत शिविरों में आकर बस गए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​टीपू सुल्तान

टीपू सुल्तान निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. नवंबर 1750 में जन्मे टीपू सुल्तान हैदर अली के पुत्र और एक महान योद्धा थे, जिन्हें ‘मैसूर के बाघ’ के रूप में भी जाना जाता है।
  2. हैदर अली (शासनकाल- 1761 से 1782 तक) और उनके पुत्र टीपू सुल्तान (शासनकाल- 1782 से 1799 तक) जैसे शक्तिशाली शासकों के नेतृत्व में मैसूर की शक्ति में काफी बढ़ोतरी हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​डेटा गोपनीयता दिवस

डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

A
28 जनवरी
B
15 मार्च
C
20 अगस्त
D
25 नवंबर

जीनस गनोडर्मा

हाल ही में किस राज्य के शोधकर्त्ताओं ने जीनस गनोडर्मा (Genus Ganoderma) से संबंधित कवक की दो नई प्रजातियों की पहचान की है?

A
तमिलनाडु
B
केरल
C
कर्नाटक
D
असम

यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी)

निम्न में से किस अभिनेत्री ने हाल ही में भारत की पहली यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) यूथ क्लाइमेट चैम्पियन बनी हैं?

A
आलिया भट्ट
B
शबाना आजमी
C
प्राजक्ता कोली
D
जेनेलिया डिसूजा

​विश्व बैंक

विश्व बैंक ने निम्न में से किस राज्य के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी प्रदान कर दी है?

A
बिहार
B
झारखंड
C
तमिलनाडु
D
पश्चिम बंगाल
Showing 931-940 of 4,679 items.