Current Affairs Questions

कालमेजुथु

"कालमेजुथु" (Kalamezhuthu) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह आंध्र प्रदेश में रंगीन पाउडर का उपयोग करके घरों और मंदिरों के प्रवेश द्वार के फर्श (कालम) पर देवी-देवताओं के चित्राकंन की परम्परा है।
  2. कालमेजुथु में किसी भी उपकरण के उपयोग के बिना केवल हाथों से चित्राकंन किया जाता है।
  3. यह कला रूप आर्य, द्रविड़ और जनजातीय परंपराओं का एक सामंजस्यपूर्ण मिश्रण है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 2 और 3

कोंकन-18 नौसैनिक अभ्यास

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. गोवा में भारत और ब्रिटेन की नौसेना के बीच कोंकन-18 नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया गया।

2. कोप इंडिया 2018 सिंगापुर में आयोजित भारत और सिंगापुर के बीच होने वाला एक नौसैनिक अभ्यास है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

उत्सर्जन गैप रिपोर्ट

हाल ही में, जारी उत्सर्जन गैप रिपोर्ट को निम्नलिखित में से कौन सी एजेंसी द्वारा जारी किया गया है?

A
विश्व आर्थिक मंच (WEF)
B
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
C
यूनाइटेड नेशन एन्वायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP)
D
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD)

यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत

"यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत से संबंधित मामलों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में ललित कला अकादमी कार्य करती है।
  2. कालबेलिया, छऊ नृत्य और नवरोज भारत से यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में सूचीबद्ध हैं।
  3. अर्जेंटीना के हाशिए वाले समूहों से उत्पन्न रेगे संगीत, यूनेस्को अमूर्त विरासत सूची में सूचीबद्ध है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2 और 3
D
2 और 3 केवल

फ़ेम

"फ़ेम" (FAME) इंडिया स्कीम के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इस योजना को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
  2. फ़ेम-इंडिया नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान (NEMMP) का हिस्सा है, जिसे वर्ष 2013 में लॉन्च किया गया था।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

बॉट

हाल ही में, "बॉट" (bot) को सामाचारों में देखा गया है। यह संबंधित है-

A
ड्रोन जिसका बचाव कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है।
B
स्वचालित कार्यों के निष्पादन के लिए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन।
C
कम्प्यूटर के सहयोग से विनिर्माण में उपयोग किया जा सकने वाला रोबोट।
D
कोबोट्स का एक रूप।

सतत ऊर्जा के लिए नियामक संकेतक

काटोवाइस, पोलैंड (सीओपी-24) में प्रस्तुत की गई "सतत ऊर्जा के लिए नियामक संकेतक" (RISE)-2018 रिपोर्ट को जारी किया गया-

A
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा
B
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC) द्वारा
C
विश्व बैंक द्वारा
D
वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) द्वारा

खाड़ी सहयोग परिषद

निम्नलिखित देशों में से कौन से देश खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य नहीं हैं?

  1. ईरान
  2. कतर
  3. ओमान
  4. यमन
  5. इराक

नीचे दिए गए कूट से सही कथन करें:

A
1 और 2 केवल
B
2 केवल
C
1, 3, 4 केवल
D
1, 4, 5 केवल

CPC

हाल ही में सामाचारों में देखे गए "विशेष चिंता वाले देशों (CPC)" की सूची जारी करता है-

A
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
B
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)
C
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
D
यूनिसेफ (UNICEF)

पार्टनर्स फोरम

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. "पार्टनर्स फोरम" को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल देशों में मदद करने के लिए काटोवाइस में आयोजित सीओपी–24 (कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज) में लॉन्च किया गया।
  2. ऐसा पहली बार है जब भारत ने "पार्टनर्स फोरम" की मेजबानी की।

नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर चुनें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 4,221-4,230 of 4,679 items.