Current Affairs Questions

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021

डॉ. कनिष्क विश्वास और डॉ. टी गोविंदराजू को किस श्रेणी में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

A
जैव विज्ञान
B
इंजीनियरिंग विज्ञान
C
भौतिक विज्ञान
D
रसायन विज्ञान

नासा का ‘लूसी’ मिशन

अक्टूबर 2021 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किस ग्रह के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों (Trojan asteroids) का अध्ययन करने के लिए अपना पहला अंतरिक्ष यान लूसी’ (Lucy) लॉन्च किया है?

A
मंगल
B
बृहस्पति
C
शुक्र
D
शनि

समुद्री स्थानिक योजना

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एकीकृत समुद्री संसाधन प्रबंधन के लिए और स्थायी तरीके से विकास कार्यों को करने के लिए दो प्रायोगिक स्थलों - पुडुचेरी और लक्षद्वीप द्वीपों के लिए समुद्री स्थानिक योजना प्रक्रिया आरम्भ की है। किस देश के सहयोग से समुद्री स्थानिक योजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है?

A
नॉर्वे
B
फ्रांस
C
इजरायल
D
स्वीडन

जी-20 शिखर

G-20 के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. G-20 का गठन सितंबर 1999 में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिहाज़ से किया गया था।
  2. जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 summit) का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है, जिसकी मेजबानी कोई एक सदस्य देश करता है।
  3. G20 राष्ट्रों के वित्त मंत्री एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नर वर्ष में दो बार बैठक करते हैं जिसमें विश्व बैंक एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रतिनिधि भी भाग लेते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 2
D
उपर्युक्त सभी

​राष्ट्रीय एकता दिवस

राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?

A
30 अक्टूबर
B
31 अक्टूबर
C
1 नवंबर
D
21 सितंबर

कौन सा राज्य खुले में शौच मुक्त पहला राज्य बना

कौन सा राज्य खुले में शौच मुक्त पहला राज्य बन गया है?

A
सिक्किम
B
गोवा
C
केरल
D
महाराष्ट्र

​स्वामी फंड

स्वामी फंड (SWAMIH Fund) का फंड मैनेजर कौन है?

A
SBI CAP Ventures
B
सिडबी
C
नाबार्ड बैंक
D
भारतीय रिजर्व बैंक

ग्लासगो ग्लेशियर

स्काटलैंड के ग्लासगो शहर में शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के मद्देनजर इस शहर के सम्मान में किस महाद्वीप के एक ग्लेशियर का नाम ‘ग्लासगो ग्लेशियर’ रखा गया है?

A
अंटार्कटिका
B
ऑस्ट्रेलिया
C
एशिया में हिमालयन क्षेत्र
D
आर्कटिक क्षेत्र

न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन

न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन(Pneumococcal conjugate vaccine) के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. न्यूमोकोकल वैक्सीन एक विशिष्ट प्रकार के फेफड़ों के संक्रमण जैसे- निमोनिया को रोकने की एक विधि है। यह न्यूमोकोकल रोग से सुरक्षा प्रदान करती है जो बच्चों और वयस्कों दोनों को न्यूमोकोकल रोग से बचा सकती है।
  2. यह वैक्सीन न्यूमोकोकी कुल (Pneumococci Family) के कई जीवाणुओं के मिश्रण से तैयार की गई है, जिन्हें निमोनिया का कारण माना जाता है, इसलिये वैक्सीन के नाम में 'कॉन्जुगेट' शामिल है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के बारे में निम्न में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

  1. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की स्थापना 1956 में अपराध और अपराधियों की सूचना के संग्रह के रूप मेंकोठारी समिति की राष्ट्रीय पुलिस कमीशन (1977-1981) तथा गृह मंत्रालय की टॉस्क फोर्स को दी गई सिफारिशों के आधार पर की गई थी।
  2. NCRB देश भर में अपराध के वार्षिक व्यापक आँकड़े ('भारत में अपराध' रिपोर्ट) एकत्रित करता है।
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं
Showing 1,661-1,670 of 4,679 items.