Current Affairs Questions

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना

हाल ही में सरकार ने "अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना" लॉन्च की है। यह संबंधित है-

A
जंगली जानवरों द्वारा किये गए नुकसान के लिए मुआवजा प्रदान करने से।
B
आंगनवाड़ी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा नेट प्रदान करने से।
C
बेरोजगारी के मामले में नकद प्रदान करने से और जब वह नए रोजगार की तलाश करे।
D
गन्ना किसानों की मदद करने से।

अल-नीनो

हाल ही में, भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के आखिरी चरणों में कमजोर मानसून के लिए अल-नीनो का हवाला दिया है। अल-नीनो के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट के ऊपर उठने को संदर्भित करता है।
  2. भारतीय मॉनसून के साथ अल-नीनो के सकारात्मक सहसंबंध माने जाते हैं।
  3. यह समुद्री जल के वाष्पीकरण में अनियमितताओं का कारण है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
I, II, III
B
केवल III
C
केवल I और III
D
केवल II और III

सांसद निधि

हाल ही में, केन्द्रीय सूचना आयोग ने अव्ययित (unspent) सांसद निधि के सम्बंध में चिंता व्यक्त की है। सांसद निधि के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह वित्त मंत्रालय के अधीन है लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी समग्र रूप से निगरानी की जाती है।
  2. लोकसभा और राज्यसभा के मनोनीत सांसदों को आवंटित धन को वे अपने सम्बंधित राज्य में खर्च कर सकते हैं।
  3. राज्य सभा के सांसद अपनी सांसद निधि को देश के किसी भी हिस्से में खर्च कर सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
I, II, III
B
केवल II और III
C
केवल II
D
इनमें से कोई नहीं

प्रतिबद्धता सूचकांक

हाल ही में, विकास के प्रति प्रतिबद्धता सूचकांक (CDI) जारी किया गया है। इस सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह विश्व बैंक के सहयोग से UNDP द्वारा जारी किया गया है।
  2. यह किसी भी देश का मूल्यांकन विदेशी सहायता, वित्त और पर्यावरण नीति के मानकों पर ही करता है।
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका इस सूची में सबसे ऊपर है जबकि दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
I, II, III
B
केवल II और III
C
केवल II
D
इनमें से कोई नहीं

बैंक

हाल ही में, तीन बैंकों के विलय को मंजूरी दे दी गई है। बैंकों के विलय के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. केवल तीन या चार बड़े बैंकों को स्थापित करने यह प्रस्ताव पहली बार "रघुराम राजन" समिति द्वारा लाया गया था।
  2. सिद्धांत स्वरुप, वित्त मंत्री द्वारा बैंकों के विलय करने का निर्णय केवल आरबीआई, बैंक बोर्ड और सेबी के सहयोग से लिया गया था।
  3. इस विलय से नए बैंकों के लिए NPA का अनुपात कम होगा।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
I, II, III
B
केवल II और III
C
केवल II
D
केवल III

ई-सहज

हाल ही में, सरकार ने "ई-सहज" पोर्टल लॉन्च किया है। यह निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है?

A
जिनके नाम असम की NRC सूची में नहीं हैं उनकी मदद करने से।
B
स्टार्टअप को आसानी से धन प्राप्त करने में मदद करने से।
C
सुरक्षा मंजूरी देने से।
D
ग्रामीण भारत में स्वयं सहायता समूहों के लिए नाबार्ड की पहल से।

वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद

सामान्यतः अर्थशास्त्रियों की यह धारणा है कि वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC), अर्थव्यवस्था से जुड़े अपने पर्यवेक्षण में विफल रहा है, अन्यथा मुद्रा के अवमूल्यन से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था। FSDC के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. "रघुराम राजन" समिति की सिफारिश के बाद इसकी स्थापना वर्ष 2010 में की गई।
  2. इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं और वित्त मंत्री इसके उपाध्यक्ष होते हैं।
  3. इसका मुख्य कार्य विभिन्न नियामकों तथा नियामकों और सरकार के बीच समन्वय को बढ़ाना है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल I और III

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

हाल ही में, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने भारतीय नदियों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी के सम्बंध में ख़तरे की चेतावनी दी है। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. जल प्रदूषण के लिए, रासायनिक ऑक्सीजन मांग (COD) की तुलना में जैविक ऑक्सीजन मांग (BOD) एक बेहतर संकेतक है।
  2. प्रदूषित जल में, BOD तो अधिक होगा लेकिन COD कम होगा।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

सीरिया

इस्लामी राज्य इराक और सीरिया (ISIS) के खिलाफ अंतिम युद्ध के कारण, सीरिया समाचारों में है। निम्नलिखित में से कौन से देश "सीरिया" की सीमा से सम्बंधित हैं?

  1. तुर्की
  2. ईरान
  3. लेबनान
  4. इराक
  5. इज़राइल

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I, II, III, IV
B
I, II, III, IV, V
C
केवल I, III, IV, V
D
केवल II, III, IV

झूम खेती

हाल ही में, नीति आयोग ने सरकार को "झूम खेती" पर नीति को सुव्यवस्थित करने के लिए कहा है। 'झूम खेती' के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

I. झूम खेती आमतौर पर गंगा, यमुना इत्यादि के बाढ़ के मैदानों में जनजातीय लोगों द्वारा की जाती है, लेकिन यह पहाड़ी इलाकों के लिए उपयुक्त नहीं है।

II. इसे असम में झूम, आंध्र प्रदेश में पोडू और केरल में पोनम कहा जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II
Showing 4,551-4,560 of 4,679 items.