Current Affairs Questions

राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान परिषद

"राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान परिषद (NCCR)" द्वारा हाल ही में तटीय जल प्रदूषण के सम्बंध में प्रकाशित रिपोर्ट सम्बंधित है:

A
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
B
जल और नौवहन मंत्रालय
C
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
D
पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय

सीओपी- 24

सीओपी- 24 (केटोवाइस, पोलैंड) में प्रस्तुत "एंडियन ग्लेशियर एंड वाटर एटलस रिपोर्ट" को प्रकाशित किया है

A
ग्रीन क्लाइमेट फंड
B
यूएनईपी
C
यूनेस्को
D
यूएनएफसीसीसी

समिति

हाल ही में निजी कंपनियों को तेल और ओएनजीसी क्षेत्रों की बिक्री की देख-रेख करने के लिए कौन सी समिति बनाई गई?

A
राजीव कुमार समिति
B
शक्तिकांत दास समिति
C
पी. के. सिन्हा समिति
D
एन. के. सिंह समिति

एक्सीड सैट-1

"एक्सीड सैट-1" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. निजी कंपनियों के सहयोग से निर्मित यह भारत का पहला उपग्रह है जिसे स्पेस एक्स द्वारा लॉन्च किया गया है।
  2. इसका उपयोग गैर-व्यवसायी रेडियो कम्युनिटी में संदेशों के बेहतर तरीकों से समन्वय के लिए किया जाएगा।
  3. इस उपग्रह का जीवनकाल 5 वर्ष है और इसे भूगर्भीय कक्षा में रखा गया है।

नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनें:

A
1 केवल
B
3 केवल
C
1, 2 और 3
D
1 और 2 केवल

विश्व आर्थिक मंच

निम्नलिखित में से कौन सी रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी की गई है?

  1. रसद प्रदर्शन सूचकांक
  2. लिंग अंतर रिपोर्ट
  3. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक
  4. यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
1, 2 और 3 केवल
B
2 और 4 केवल
C
1, 2, 3 और 4
D
2, 3 और 4 केवल

विश्व सीमा शुल्क संगठन

"विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO)" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह एक विशेष निकाय है जो विश्व बैंक के दिशा-निर्देशों पर उसकी देख-रेख में कार्य करता है।
  2. WCO सीमा शुल्क मूल्यांकन और उत्पत्ति के नियमों पर विश्व व्यापार संगठन (WTO) के समझौतों के तकनीकी पहलुओं की देख-रेख करता है।
  3. WCO का सचिवालय जिनेवा में स्थित है और इसका नेतृत्व 3 वर्ष के कार्यकाल के साथ महासचिव करता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
1 केवल
B
2 केवल
C
1, 2 और 3
D
2 और 3 केवल

नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान देश में एकमात्र ऐसा अभ्यारण है जिसमें बिल्ली की प्रजातियां-बाघ, चीता, स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ) और क्लाऊडेड लेपर्ड एक साथ पाई जाती हैं।

2. मिश्मी जनजाति के लोग मेघालय में बसे हुए हैं।

3. "नोए–दिहिंग नदी" नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान को पूर्व से पश्चिम ओर बहते हुए पार करती है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
1 केवल
B
3 केवल
C
1, 2 और 3
D
1 और 3 केवल

खाद्य स्थिरता सूचकांक

"खाद्य स्थिरता सूचकांक (FSI)" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. खाद्य स्थिरता सूचकांक (FSI) को खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा वार्षिक रूप से जारी किया जाता है।
  2. पौष्टिक खाद्य उत्पादन में हुई वृद्धि की वजह से भारत का स्थान चीन से बेहतर है।
  3. खाद्य स्थिरता सूचकांक पर देशों का आकलन करने के लिए तीन व्यापक श्रेणियों का उपयोग किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

जी-20

हाल ही में, 2018 जी-20 शिखर सम्मेलन ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में आयोजित किया गया। "जी-20" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत की तरफ से जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए स्थायी "शेरपा" "विदेश सचिव" हैं।
  2. जी-20 के पास स्वयं का कोई स्थायी कर्मचारी नहीं है और इसकी अध्यक्षता इसके सदस्यों में से बारी-बारी से किसी देश द्वारा की जाती है और इसका चयन विभिन्न देशों के क्षेत्रीय समूहों में से किया जाता है।
  3. जी-20 एकमात्र अंतरराष्ट्रीय संगठन है जहां अफ्रीकी राष्ट्रों का पर्याप्त रूप से प्रतिनिधित्व किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

T18

'T18' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह भारत की पहला इंजन रहित स्व-चालित, अर्द्ध उच्च गति वाली ट्रेन है।
  2. इसे जापान से खरीदा गया है और बुलेट ट्रेन परियोजना का हिस्सा है।

निम्नलिखित कोड में से सही कथन/कथनों का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 4,241-4,250 of 4,679 items.