Current Affairs Questions

​ब्लू इकॉनमी

ब्लू इकॉनमी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ब्लू इकॉनमी की अवधारणा को बेल्ज़ियम के अर्थशास्त्री गुंटर पौली द्वारा वर्ष 2010 में प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘द ब्लू इकॉनमी: 10 इयर्स, 100 इनोवेशन्स और 100 मिलियन जॉब्स’ में प्रस्तुत किया गया था।
  2. यह अवधारणा आर्थिक विकास, बेहतर आजीविका और नौकरियों के सृजन तथा महासागर पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य के लिये महासागरीय संसाधनों का सतत् उपयोग को संदर्भित करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

सेफरॉन बाउल प्रोजेक्ट

केसर और इसके महत्व के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. केसर एक पौधा है जिसके सूखे वर्तिकाग्र (फूल के धागे जैसे हिस्से) का उपयोग केसर का मसाला बनाने के लिये किया जाता है।
  2. केसर की खेती विशेष प्रकार की ‘करेवा’ (Karewa)’ मिट्टी में की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

विशेष आहरण अधिकार (SDRs)

विशेष आहरण अधिकार (SDRs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विशेष आहरण अधिकार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund-IMF) द्वारा 1969 में अपने सदस्य देशों के लिये अंतर्राष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति के रूप में बनाया गया था।
  2. SDR न तो एक मुद्रा है और न ही IMF पर इसका दावा किया जा सकता है। बल्कि यह IMF के सदस्यों का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने योग्य मुद्राओं पर एक संभावित दावा है। इन मुद्राओं के लिये SDR का आदान-प्रदान किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

पूंजीगत वस्तुएँ

पूंजीगत वस्तुओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पूंजीगत वस्तुएँ (Capital Goods) भौतिक संपत्तियां हैं जिन्हें एक कंपनी उत्पादन प्रक्रिया में उत्पादों और सेवाओं के निर्माण हेतु उपयोग करती है तथा जिनका बाद में उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किया जाता है।
  2. पूंजीगत वस्तुओं में भवन, मशीनरी, उपकरण, वाहन और उपकरण शामिल हैं।
  3. पूंजीगत वस्तुएं तैयार माल नहीं होतीं बल्कि उनका उपयोग माल को निर्मित करने के लिये किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​रेपो और रिवर्स रेपो दर

रेपो और रिवर्स रेपो दर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. रेपो दर वह दर है ब्याज दर है जिस दर पर रिज़र्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को भुगतान करता है जब वे अपनी अतिरिक्त ‘तरलता’ (पैसा) रिज़र्व बैंक के पास रखते हैं। इस प्रकार रिवर्स रेपो दर, रेपो के ठीक विपरीत होती है।
  2. रिवर्स रेपो वह जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक (भारत के मामले में भारतीय रिज़र्व बैंक) किसी भी तरह की धनराशि की कमी होने पर वाणिज्यिक बैंकों को धन देता है। इस प्रक्रिया में केंद्रीय बैंक प्रतिभूति खरीदता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस साल सबसे लंबा बजट भाषण दिया था?

A
साल 2020
B
साल 2021
C
साल 2022
D
साल 2019

हाईवे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 पेश करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023 में कितने किलोमीटर का हाईवे तैयार किया जाएगा?

A
20,000 किलोमीटर
B
50,000 किलोमीटर
C
25,000 किलोमीटर
D
35,000 किलोमीटर

वर्चुअल डिजिटल असेट्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा कि किसी भी तरह के वर्चुअल डिजिटल असेट्स के हस्तांतरण से होने वाली आय पर कितने प्रतिशत का टैक्स लगेगा?

A
20 प्रतिशत
B
30 प्रतिशत
C
40 प्रतिशत
D
50 प्रतिशत

जीडीपी वृद्धि दर

आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी, 2022 को जारी किया गया, जिसमें इस साल जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान कितने प्रतिशत रखा गया है?

A
7.2 प्रतिशत
B
9.2 प्रतिशत
C
9.9 प्रतिशत
D
5.2 प्रतिशत

PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, अगले 3 वर्षों के दौरान कितने PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे?

A
300
B
500
C
100
D
200
Showing 881-890 of 4,679 items.