Current Affairs Questions

गैर नाटो सहयोगी देश

यूएसए ने पिछले दिनों किस देश को “गैर नाटो सहयोगी देश” का दर्जा देने की घोषणा की है?

A
भारत
B
कतर
C
पाकिस्तान
D
ईरान

स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' पुरस्कार

किस देश के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को अबु धाबी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में दिखायी खेल भावना के लिए आईसीसी ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ पुरस्कार दिया गया?

A
न्यूजीलैंड
B
पाकिस्तान
C
बांग्लादेश
D
ऑस्ट्रेलिया

​हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवार रोजगार विधेयक

हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवार रोजगार विधेयक’, 2020 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. कानून में हरियाणा का निवासी प्रमाण पत्र (अधिवास) रखने वाले लोगों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75% आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
  2. यह कानून 30 साल की अवधि के लिए लागू होगा। 30,000 रुपये से कम के सकल मासिक वेतन वाली नौकरियों के लिए स्थानीय उम्मीदवारों में से भर्ती की जाएगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

नदी शहर गठबंधन

नदी शहर गठबंधन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘रिवर सिटीज एलायंस’ (River Cities Alliance – RCA), सदस्य शहरों को शहरी नदियों के सतत् प्रबंधन हेतु महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक कार्यक्रम है।
  2. गठबंधन (एलायंस) को देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, श्रीनगर, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज आदि सहित 150 शहरों के साथ शुरू किया गया है।
  3. नदी शहर गठबंधन (RCA), भारत के नदी तट पर बसे सभी शहरों के लिए खुला है। कोई भी नदी-शहर कभी भी गठबंधन में शामिल हो सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​सिनगैस

सिनगैस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह सिनगैस (Syngas) को उत्पन्न करता है जो मुख्य रूप से मीथेन (CH4), कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), हाइड्रोजन (H2), कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और जल वाष्प (H2O) का मिश्रण है।
  2. सिनगैस का उपयोग बिजली के उत्पादन और उर्वरक जैसे रासायनिक उत्पाद के निर्माण सहित विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों में किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​चंद्रयान-3 मिशन

चंद्रयान-3 मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चंद्रयान-3 मिशन जुलाई 2019 के चंद्रयान-2 का अनुवर्ती/उत्तराधिकारी मिशन है जिसका उद्देश्य चंद्र के दक्षिणी ध्रुव पर एक रोवर को उतारना था।
  2. विक्रम लैंडर की विफलता के बाद लैंडिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करने हेतु एक और मिशन की खोज की आवश्यकता महसूस की गई जो वर्ष 2024 में जापान के साथ साझेदारी में प्रस्तावित चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन से संभव है।
  3. इसमें 3 ऑर्बिटर और एक लैंडिंग मॉड्यूल होगा। हालांकि इस ऑर्बिटर को चंद्रयान-2 जैसे वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित नहीं किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​राष्ट्रपति अभिभाषण

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार की नीति का विवरण होता है और प्रायः इस अभिभाषण का प्रारूप सरकार द्वारा ही तैयार किया जाता है।
  2. यह संबोधन पिछले वर्ष के दौरान सरकार की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा प्रस्तुत करता है तथा उन नीतियों, परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों को निर्धारित किया जाता है जिन्हें सरकार महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के संबंध में आगे बढ़ाने की इच्छा रखती है।
  3. यह अभिभाषण व्यापक रूप में उन विधायी कार्यों को भी इंगित करता है, जिन्हें उस विशिष्ट वर्ष में आयोजित होने वाले सत्रों के दौरान लाने का प्रस्ताव किया जाना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक मातृत्व लाभ कार्यक्रम है, जिसे 1 जनवरी, 2020 से देश के सभी ज़िलों में लागू किया गया है।
  2. यह एक केंद्र क्षेत्रक योजना है, जिसका क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

स्टेच्यू ऑफ इक्वलिटी

रामानुजाचार्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वर्ष 1517 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में जन्मे रामानुजाचार्य एक वैदिक दार्शनिक और समाज सुधारक थे।
  2. उनके जन्म के समय उनका नाम लक्ष्मण रखा गया था। उन्हें इलाया पेरुमल के नाम से भी जाना जाता था, जिसका अर्थ है दीप्तिमान।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​हाइड्रोजन इकॉनमी

हाइड्रोजन इकॉनमी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जो वाणिज्यिक ईंधन के रूप में हाइड्रोजन पर निर्भर करती है जो किसी देश की ऊर्जा और सेवाओं में एक बड़ा हिस्सा प्रदान करती है।
  2. हाइड्रोजन एक शून्य-कार्बन ईंधन है और इसे ईंधन का विकल्प और स्वच्छ ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 871-880 of 4,679 items.