Current Affairs Questions

​जिला सुशासन सूचकांक

जिला सुशासन सूचकांक (DGGI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह सूचकांक जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के लिए जारी किया गया है।
  2. इस सूचकांक को जम्मू और कश्मीर सरकार की सहभागिता में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने तैयार किया है।
  3. सूचकांक के तहत, केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग को इस इन्डेक्स में समाहित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​पैंगोंग त्सो

पैंगोंग त्सो के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पैंगोंग त्सो, लद्दाख में 14,000 फुट से अधिक की ऊँचाई पर स्थित एक लंबी संकरी, गहरी, स्थलरुद्ध झील है, इसकी लंबाई लगभग 135 किमी है।
  2. इसका निर्माण टेथीज भू-सन्नति से हुआ है।यह एक मीठे पानी की झील है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

A
10 मार्च
B
25 जनवरी
C
20 अप्रैल
D
30 अगस्त

पहला दुग्ध गांव घोषित

किस केंद्र शासित प्रदेश ने रियासी जिले के जेर्री गांव को केंद्र-शासित प्रदेश का पहला ‘दुग्ध गांव’ घोषित किया है?

A
दिल्ली
B
लक्षद्वीप
C
दादरा एवं नगर
D
जम्मू-कश्मीर

नेताजी पुरस्कार 2022

नेताजी रिसर्च ब्यूरो ने जापान के किस पूर्व प्रधानमंत्री को नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है?

A
तोशिकी कैफू
B
शिंजो आबे
C
नाओटो कान
D
योशिरो मोरी

​कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह संसद के एक अधिनियम तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत स्थापित एक प्राधिकरण है।
  2. इसे निर्यात प्रोत्साहन और अनुसूचित उत्पादों जैसे- फल, सब्जियां, मांस उत्पाद, डेयरी उत्पाद, मादक और गैर-मादक पेय आदि के विकास की ज़िम्मेदारी के साथ आज्ञापित किया गया है।
  3. एपीडा (APEDA) को चीनी के आयात की निगरानी की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

मल्लार्ड

जनवरी 2022 में हैदराबाद में संजीवैया पार्क (Sanjeeviah Park) में 'हिमालयन मल्लार्ड' या जंगली बतख (Himalayan Mallard) को देखा गया। मल्लार्ड को लुप्तप्राय प्रजातियों की आईयूसीएनरेड लिस्ट में किस प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है?

A
चिंतामुक्त
B
अतिसंवेदंशील
C
संकटग्रस्त
D
गंभीर रूप से संकटग्रस्त

रॉबर्टा मेट्सोला यूरोपीय संसद की नई अध्यक्ष नियुक्त

जनवरी 2022 में रॉबर्टा मेट्सोला (Roberta Metsola) को यूरोपीय संघ की संसद का नया अध्यक्ष चुना गया है। रॉबर्टा मेट्सोला का संबंध किस देश से है?

A
बुल्गारिया
B
बेल्जियम
C
माल्टा
D
फ्रांस

नेताजी पुरस्कार 2022

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा किसे 'नेताजी पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है?

A
बराक ओबामा
B
शिंजो आबे
C
बेंजामिन नेतन्याहू
D
प्रविंद जगन्नाथ

राज्य स्तरीय राजनीतिक दल

राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के लिए पात्रता के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. किसी राजनीतिक दल को ‘राज्य राजनीतिक दल’ (State Political Party) के रूप में मान्यता प्राप्त करने हेतु, राज्य में हुए लोकसभा या विधानसभा के चुनावों में होने वाले मतदान के कुल वैध मतों का न्यूनतम छ: प्रतिशत हासिल करना अनिवार्य है।
  2. राजनीतिक दल के लिए, राज्य की विधानसभा के लिये होने वाले चुनावों में कुल सीटों का 3 प्रतिशत अथवा 3 सीटें, जो भी अधिक हो, हासिल होनी चाहिए।
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 951-960 of 4,679 items.