Current Affairs Questions

सीसीआईटी

"अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर एक व्यापक अभिसमय" (सीसीआईटी) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह 1996 में भारत द्वारा प्रस्तावित एक मसौदा था, जिसे इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
  2. यह अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद के बीच स्पष्ट रूप से अंतर करता है।
  3. इस बार अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा सीसीआईटी का समर्थन किया गया है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2 और 3
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

लोनार झील

"लोनार झील" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसका निर्माण ज्वालामुखीय विस्फोटों के कारण हुआ है।
  2. इसका जल एक ही समय में क्षारीय और खारा दोनों होता है।
  3. यह पृथ्वी पर कहीं भी बेसाल्टिक चट्टान का एकमात्र ज्ञात उच्च वेग का प्रभावी क्रेटर है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 3

ट्राइडेंट जंक्चर 2018

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. "TRJE18" नॉर्वे में आयोजित नाटो के नेतृत्व वाला सैन्य अभ्यास है।
  2. "वोस्टोक" रूस और उसके सहयोगियों के नेतृत्व में होने वाला सैन्य अभ्यास है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

ब्लैक स्पॉटेड कछुओं

ब्लैक स्पॉटेड कछुओं (Black spotted Turtle) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह मुख्य रूप से खारे जल में पाया जाता है।
  2. इसे आईयूसीएन के अनुसार "लुप्तप्राय" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  3. यह दक्षिण एशिया-मुख्य रूप से भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान इत्यादि के लिए स्थानिक है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 3

नोबेल पुरस्कार

भौतिकी 2018 के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है-

A
लीगो (LIGO) प्रयोग
B
पदार्थ की अनोखी (Exotic) स्थिति
C
न्यूट्रिनो चार्ज आइडेंटिटी
D
ऑप्टिकल ट्वीज़र्स (tweezers) और अल्ट्रा शार्ट पल्सेस

राष्ट्रीय डाटाबेस

यौन अपराधियों पर राष्ट्रीय डाटाबेस (एनडीएसओ) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह सार्वजनिक और समुदायों के लिए उपलब्ध होगा।
  2. इसका प्रबंधन राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा किया जाएगा।
  3. अमेरिका और चीन के बाद इस तरह के लेखागार वाला भारत दुनिया का तीसरा देश है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
इनमें से कोई नहीं

वर्धा प्रस्ताव

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. नागपुर में हुए अखिल भारतीय कांग्रेस अधिवेशन में 1942 का वर्धा प्रस्ताव पारित हुआ, जिसने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।
  2. वर्धा प्रस्ताव को भारत छोड़ो प्रस्ताव भी कहा जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

'टू प्लस वन'

हाल ही में समाचारों में रहने वाली 'टू प्लस वन' (2 प्लस 1) रणनीति के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें हैं:

  1. यह नेपाल को अपने प्रभाव क्षेत्र में लाने के लिए चीन और पाकिस्तान की संयुक्त पहल है।
  2. यह विशेष रूप से हिंद महासागर में भारत को घेरने की चीनी रणनीति है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

नोबेल पुरस्कार

हाल ही में, चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है, यह सम्मान निम्नलिखित में से किस शोध के लिए दिया गया है?

A
स्वपोषी (Autophagy)
B
स्टेम सेल रिसर्च
C
सर्काडियन रिदम
D
कैंसर का उपचार

बेलगाम अधिवेशन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1924) के "बेलगाम अधिवेशन" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. गांधीजी की अध्यक्षता में कांग्रेस का यही एकमात्र अधिवेशन हुआ था।
  2. इस अधिवेशन के दौरान "हिंदुस्तान सेवा दल" के स्वयंसेवकों ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 4,481-4,490 of 4,679 items.