Current Affairs Questions

'इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट

हाल ही में सामाचारों में रहे 'इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट' (InvIT) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इन्विट्स (InvITs) ऐसे उपकरण होते हैं जो म्यूचुअल फंड की तरह काम करते हैं।
  2. इन्विट्स (InvITs), भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत हैं।
  3. इन्विट्स (InvITs) केवल पूर्ण और राजस्व उत्पत्ति वाले बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश कर सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
3 ही
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 2

'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस

'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM)' के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) 100 प्रतिशत एक सरकारी कंपनी है जिसकी स्थापना वित्त मंत्रालय के तहत की गई है।
  2. सरकारी मंत्रालयों / एजेंसियों के लिए आम उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं को GeM से खरीदना अनिवार्य है।
  3. केवल केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालय / विभाग ही GeM से सामानों की खरीद कर सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथनचयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 1 और 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 2

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) का गठन पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत किया गया था।
  2. इसकी अध्यक्षता पर्यावरण मंत्री करते हैं।
  3. राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों की सीमाओं में कोई भी बदलाव राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की मंजूरी के बिना नहीं किया जा सकता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें

A
केवल 3
B
केवल 1 और 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 2

कसर अल-फरीद मकबरा

यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में शामिल मादा'इन सालेह का पुरातात्विक स्थल कसर अल-फरीद मकबरा स्थित है:

A
सऊदी अरब
B
मिस्र
C
इज़राइल
D
जॉर्डन

विशिष्ट पहचान प्राधिकरण

भारत के विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह एक वैधानिक निकाय है।
  2. यह नीति आयोग के अंतर्गत संलग्न कार्यालय के रूप में कार्य करता है।
  3. यह किसी व्यक्ति की पहचान की जानकारी और प्रमाणीकरण के रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 1 और 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 1 और 2

'गगनयान मिशन

'गगनयान मिशन' के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. अमेरिका के बाद अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री भेजने वाला भारत दूसरा देश बन जाएगा।
  2. यह मिशन PSLV-XL द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
  3. गगनयान मिशन की सहायता के लिए ओडिशा में मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र स्थापित किया गया है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2 और 3
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

संसद

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. संसद की चयन समितियां स्थायी होती हैं जबकि संसद की स्थायी समितियां तदर्थ आधार पर होती हैं।
  2. ब्रिटेन की संसदीय प्रणाली की तुलना में लोकसभा अध्यक्ष की स्वतंत्रता भारतीय संसदीय प्रणाली में अधिक सुरक्षित है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

जीएसटी

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. केंद्रीय स्तर पर, निगम कर और आयकर को जीएसटी के अंतर्गत शामिल किया जाता है।
  2. जब सामान और सेवाओं का अंतर-राज्य हस्तांतरण होता है तो आईजीएसटी लागू होता है।
  3. राज्य स्तर पर, वैट, केंद्रीय बिक्री कर, नगर कर आदि को जीएसटी के अंतर्गत रखा जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 3
B
केवल 3
C
केवल 2 और 3
D
उपरोक्त सभी

नागरिकता संशोधन विधेयक

नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले शिया और अहमदिया जैसे मुस्लिम संप्रदायों के साथ 6 धर्मों के प्रवासियों को नागरिकता देने का प्रयास करता है।
  2. यह नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) के माध्यम से अपनी साख स्थापित करना चाहता है, जिस पर काम किया जा रहा है।
  3. बिल में प्राकृतिकरण द्वारा नागरिकता की आवश्यकताओं को कम करने का भी प्रस्ताव किया गया।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2 और 3
D
केवल 3

'हड़प्पा सभ्यता’

'हड़प्पा सभ्यता’ के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. मोहनजोदड़ो, हड़प्पाकालीन सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल है।
  2. हड़प्पाकालीन सभ्यता में किसी जोड़े का कंकाल सर्वप्रथम राखीगढ़ी से प्राप्त हुआ है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 4,181-4,190 of 4,679 items.