Current Affairs Questions

फीफा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार 2021

जनवरी 2022 में ज्यूरिख में वर्चुअली आयोजित बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स 2021 (The Best FIFA Football Awards 2021) समारोह में बार्सिलोना की किस स्पेनिश मिडफील्डर ने 'फीफा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार' जीता?

A
विविआन मिडेमा
B
कैरोलीन ग्राहम हैनसेन
C
सैम केर
D
एलेक्सिया पुटेलास

स्लॉथ बीयर

स्लॉथ बीयर को वैज्ञानिक रूप से मेलर्सस उर्सिनस’ (Melursus ursinus) के रूप में जाना जाता है। आईयूसीएन द्वारा स्लॉथ बीयर को किस प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है?

A
संकटग्रस्त
B
गंभीर रूप से संकटग्रस्त
C
अतिसंवेदंशील
D
चिंता मुक्त

चिंतामणि पद्य नाटकम

हाल में किस राज्य सरकार ने लगभग 100 वर्षों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले लोकप्रिय 'चिंतामणि पद्य नाटकम' (Chintamani Padya Natakam) पर प्रतिबंध लगा दिया है?

A
केरल
B
तमिलनाडु
C
ओडिशा
D
आंध्र प्रदेश

योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन 2022

जनवरी 2022 में नई दिल्ली में आयोजित योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन 2022' प्रतियोगिता में पुरुष एकल का खिताब किसने अपने नाम किया?

A
लक्ष्य सेन
B
लोह कीन यू
C
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी
D
चिराग शेट्टी

​आर्टेमिस मिशन

आर्टेमिस मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. आर्टेमिस (ARTEMIS) का पूरा नाम “ऐक्सेलरैशन, रीकनेक्शन, टर्ब्युलन्स एंड इलेक्ट्रोडायनामिक्स ऑफ़ मून’स इंटरएक्शन विद द सन” अर्थात चंद्रमा का सूर्य के साथ अंतःक्रिया का गतिवर्धन, पुन:संयोजन, विक्षोभ तथा विद्युत्-गतिकी है।
  2. यह यूरोपीयन यूनियन द्वारा चंद्रमा पर भेजा जाने वाला अगला मिशन है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​चुनावी बॉण्ड

चुनावी बॉण्ड के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चुनावी बॉण्ड बिना किसी अधिकतम सीमा के 1,000 रुपए, 10,000 रुपए, 1 लाख रुपए, 10 लाख रुपए और 1 करोड़ रुपए के गुणकों में जारी किये जाते हैं।
  2. भारतीय रिजर्व बैंक इन बॉण्डों को जारी करने और भुनाने (Encash) के लिये अधिकृत बैंक है, ये बॉण्ड जारी करने की तारीख से पंद्रह दिनों तक वैध रहते हैं।
  3. एक व्यक्ति या तो अकेले या अन्य व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से बॉण्ड खरीद सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
1 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण

राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (SEIAAs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. SEIAAs बुनियादी ढाँचे, विकासात्मक और औद्योगिक परियोजनाओं के एक बड़े हिस्से के लिये पर्यावरणीय मंज़ूरी प्रदान करने हेतु ज़िम्मेदार हैं।
  2. इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और लोगों पर प्रस्तावित परियोजना के प्रभाव का आकलन करने और इस प्रभाव को कम करने का प्रयास करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल

प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है?

A
18 जनवरी
B
19 जनवरी
C
20 जनवरी
D
21 जनवरी

​भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारत सरकार के ‘नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय’ के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कार्यरत एक महारत्न कंपनी है।
  2. इसका कार्य नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं को प्रोत्साहित करना तथा विकास हेतु इन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  3. इसे ‘कंपनी अधिनियम, 1956’ की धारा 4ए के तहत ‘सार्वजनिक वित्तीय संस्थान’ के रूप में अधिसूचित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

डार्क एनर्जी

डार्क एनर्जी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘डार्क एनर्जी’ ऊर्जा का एक काल्पनिक रूप है, जो गुरुत्वाकर्षण के विपरीत व्यवहार करते हुए एक नकारात्मक, प्रतिकारक दबाव को दर्शाती है।
  2. यह हमारे ब्रह्मांड के विस्तार की दर को धीमा करने के बजाय समय के साथ तेज कर रही है, जोकि बिग बैंग से उत्पन्न हुए ब्रह्मांड से जो अपेक्षा की जा सकती है, उसके ठीक विपरीत है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 971-980 of 4,679 items.