Current Affairs Questions

राष्ट्रीय डिजिटल संचार

सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति-2018 को मंजूरी दे दी है। इसके सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. नीति का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को 50 एमबीपीएस पर सार्वभौमिक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए भारत की सभी ग्राम पंचायतों को 2020 तक 1 जीबीपीएस और 2022 तक 10 जीबीपीएस की कनेक्टिविटी प्रदान करना है।
  2. इसका लक्ष्य इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (आईओटी) पारिस्थितिकी तंत्र को 5 बिलियन कनेक्टेड उपकरणों तक विस्तारित करना है।
  3. इसका उद्देश्य डिजिटल संचार क्षेत्र में 100 बिलियन अमरीकी डालर के निवेश को आकर्षित करना है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
I केवल
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल II

ताले वन्यजीव अभयारण्य

हाल ही में, "ताले वन्यजीव अभयारण्य " को तितली अभयारण्य के रूप में घोषित करने के लिए मांग उठाई गई है। यह वन्यजीव अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?

A
मेघालय
B
अरुणाचल प्रदेश
C
सिक्किम
D
मणिपुर

अयोग्यता

हाल ही में, भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने भारत में राजनीति के अपराधीकरण पर चिंता व्यक्त की है। भारत के संविधान में संसद सदस्य की अयोग्यता के लिए निम्नलिखित में से किन आधारों का उल्लेख किया गया है?

  1. अगर वह भारत का नागरिक न हो।
  2. अगर उसे न्यायालय द्वारा दिमागी रूप से अस्वस्थ घोषित किया जाता है।
  3. सरकारी सेवा से भ्रष्टाचार या देशद्रोह के कारण बर्खास्त न किया गया हो।
  4. विद्वेष (enmity) को बढ़ावा देने के लिए दोषी न ठहराया गया हो।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
I, II और III केवल
C
I, II, III, IV
D
केवल III और IV

(ABVKY)

हाल ही में, सरकार ने "अटल बिमित व्याक्ति कल्याण योजना (ABVKY)" लॉन्च की है। ABVKY के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह केवल औपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए लागू की गई है।
  2. जो कर्मचारी दो साल तक कर्मचारी राज्य बीमा निगम में बीमित हों केवल वो ही इसके पात्र हैं।
  3. यह वित्त मंत्रालय के अधीन है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल II

स्थायी संसदीय समिति

"वित्तीय मामलों की स्थायी संसदीय समिति" में आम सहमति की कमी के कारण संसद में डिमॉनेटाइजेशन रिपोर्ट नहीं रखी गई है। वित्तीय मामलों की स्थायी संसदीय समिति के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसमें लोकसभा के 15 सदस्य और राज्यसभा के 7 सदस्य होते हैं।
  2. इस समिति का सत्र 1 साल होता है और मंत्री इसका सदस्य हो सकता है।
  3. इसके अध्यक्ष चुने नहीं जाते बल्कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल III

ताले वन्यजीव अभयारण्य

हाल ही में, "ताले वन्यजीव अभयारण्य " को तितली अभयारण्य के रूप में घोषित करने के लिए मांग उठाई गई है। यह वन्यजीव अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है ?

A
मेघालय
B
अरुणाचल प्रदेश
C
सिक्किम
D
मणिपुर

नारकोंडम हार्नबिल

"नारकोंडम हार्नबिल" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. आईयूसीएन के अनुसार इसे "गंभीर रूप से लुप्तप्राय" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  2. यह केवल नारकोंडम द्वीप के स्थानिक हैं।
  3. यह गर्मियों में पश्चिमी घाट से अंडमान और निकोबार में प्रवास करता हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल I और II

विदेशी मुद्रा

रूपये के मूल्यह्रास के कारण, विदेशी मुद्रा भंडार अक्सर समाचारों में रहता है। निम्नलिखित में से क्या विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल है?

  1. हार्ड करेंसी (Hard Currency)
  2. सोना
  3. विश्व बैंक द्वारा जारी स्पेशल ड्राइंग राइट्स

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
I, II, III
B
केवल I और II
C
केवल II और III
D
केवल I और III

आधार

हाल ही में, आधार समाचारों में है। आधार के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह यूआईडीएआई द्वारा लोगों को जारी 10 अंक की विशिष्ट पहचान संख्या है।
  2. इसमें कोई भी और किसी भी उम्र एवं लिंग का व्यक्ति, जो भारत का निवासी है, स्वेच्छा से आधार संख्या प्राप्त करने के लिए नामांकन कर सकता है।
  3. यह निवास और नागरिकता का प्रमाण है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल II

महासागर रिम एसोसिएशन

भारत, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की दूसरी नवीकरणीय ऊर्जा वार्षिक बैठक की मेजबानी करने वाला है। आईओआरए के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. हिंद महासागर रिम उन देशों का संयुक्त क्षेत्र है जो हिंद महासागर के पानी के किनारे से लगे हुए हैं।
  2. आईओआरए का समन्वयक सचिवालय एबेन, मॉरीशस में स्थित है।
  3. पाकिस्तान और चीन इसके सदस्य नहीं हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल I और II
Showing 4,511-4,520 of 4,679 items.