Current Affairs Questions

'पीएसएलवी-सी52' मिशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फरवरी 2022 में श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी-सी52' (PSLV-C52) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस मिशन में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान का यह छात्र उपग्रह भी शामिल है

A
इंस्पायरसैट-1
B
इंस्पायरसैट-2
C
कार्टोसैट-5
D
रिसोर्ससैट-10

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने तटीय सुभेद्यता सूचकांक तैयार करने के लिएपूरे भारतीय तट के लिए तटीय सुभेद्यता मूल्यांकन किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र कहाँ स्थित है?

A
पणजी
B
हैदराबाद
C
तिरुवनंतपुरम
D
भुवनेश्वर

नॉर्दन रिवर टेरापिन

नॉर्दन रिवर टेरापिन (Nothern River Terrapin) कछुए को वैज्ञानिक रूप से बटागुर बस्का' के नाम से जाना जाता है। इसे आईयूसीएन की रेड लिस्ट में किस प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है?

A
गंभीर रूप से संकटग्रस्त
B
संकटग्रस्त
C
अतिसंवेदनशील
D
चिंता मुक्त

वन ओशन समिट

फरवरी 2022 में फ्रांस द्वारा संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक के सहयोग से फ्रांस के ब्रेस्ट (Brest) में आयोजित वन ओशन समिट (One Ocean Summit) के दौरान यूनेस्को ने किस वर्ष तक अपने सदस्य देशों के स्कूली पाठ्यक्रम में समुद्री शिक्षा को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है?

A
2023
B
2024
C
2025
D
2030

'मध्यम प्रकृति का सूखा' घोषित

किस राज्य सरकार ने फरवरी 2022 में वर्षा की कमी के कारण पूरे राज्य में 'मध्यम प्रकृति का सूखा' (drought of Moderate nature) घोषित किया है?

A
मणिपुर
B
नागालैंड
C
त्रिपुरा
D
असम

गहन मिशन इंद्रधनुष 4.0

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने फरवरी 2022 में 'गहन मिशन इंद्रधनुष 4.0' (Intensified Mission Indradhanush: IMI 4.0) का शुभारंभ किया है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 5 के अनुसार 12-23 महीने की उम्र के बच्चों में पूर्ण टीकाकरण कवरेज बढ़ाकर कितना प्रतिशत हो गया है?

A
70.4%
B
72%
C
76.4%
D
84.6%

ऑपरेशन आहट

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने फरवरी 2022 में एक राष्ट्रव्यापी अभियान 'ऑपरेशन आहट' (OPERATION AAHT) शुरू किया है। यह अभियान किससे संबंधित है?

A
मानव तस्करी को रोकने
B
दिव्यांगजन सुरक्षा
C
यात्रियों के सामान की सुरक्षा
D
रेलवे स्वच्छता अभियान

ऑलिव रिडले समुद्री कछुआ

जनवरी 2022 में एक मादा ऑलिव रिडले समुद्री कछुआ पश्चिमी तट के साथ सैटेलाइट से टैग होने वाली पहली कछुआ प्रजाति बन गई है। इसे महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के वेलास में सफलतापूर्वक टैग किया गया। आईयूसीएन रेड लिस्ट में ऑलिव रिडले समुद्री कछुआ को किस श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है?

A
अतिसंवेदनशील
B
संकटग्रस्त
C
गंभीर रूप से संकग्रस्त
D
चिंता मुक्त

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022

जनवरी 2022 में ओमान में आयोजित लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 (Legends League Cricket 2022) का खिताब वर्ल्ड जायंट्सने जीता। लीजेंड्स लीग का कमिश्नर कौन था?

A
सुनील गावस्कर
B
कपिल देव
C
रवि शास्त्री
D
सचिन तेंदुलकर

​क्वाड

क्वाड के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QUAD- Quadrilateral Security Dialogue) अर्थात् क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अनौपचारिक रणनीतिक वार्ता मंच है।
  2. क्वाड की अवधारणा औपचारिक रूप से सबसे पहले वर्ष 2019 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे द्वारा प्रस्तुत की गई थी, हालाँकि चीन के दबाव में ऑस्ट्रेलिया के पीछे हटने के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 751-760 of 4,679 items.