Current Affairs Questions

(संचार और सूचना पर सुरक्षा समझौता)

हाल ही में, CISMOA (संचार और सूचना पर सुरक्षा समझौता) या COMCASA (संचार संगतता और सुरक्षा समझौता) भारत और अमेरिका की 2+2 वार्ता के बीच "जटिल मुद्दा" (apple of discord) बन गया है। इस सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह एक फ्रेमवर्क निर्धारित करेगा जिसके माध्यम से अमेरिका लक्ष्यीकरण और नेविगेशन की सहायता के लिए संवेदनशील डेटा साझा कर सकता है।
  2. CISMOA अमेरिका के तीन सैन्य समझौतों का एक हिस्सा है जो इसे कार्यात्मक सैन्य संबंधों के लिए "आधारभूत" मानता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ)

रुपये की गिरावट पर अंकुश लगाने के लिए आरबीआई "स्थायी जमा सुविधा" (एसडीएफ) पेश कर सकता है। इस सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. एसडीएफ, अतिरिक्त नकदी को अवशोषित करने के लिए असीमित और निश्चित दर जमा सुविधा है।
  2. इसकी अवधारणा उर्जित पटेल समिति ने वर्ष 2014 में बनाई थी।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

ट्रांसजेनिक मस्टर्ड डीएमएच-11

हाल ही में हुई जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति की बैठक के कारण ट्रांसजेनिक मस्टर्ड डीएमएच-11 (Transgenic Mustard DMH-11) समाचारों में है। इसके सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. डीएमएच-11 में तीन जीन हैं- बार्नेस, बरस्टार और बार जीन।
  2. यह "बार्नेस" जीन है जो पौधे को शाकनाशी (herbicide) सहिष्णु बनाता है। जैसे: Glufosinate
  3. सरसों एक आदर्श फूल है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और III
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल I और II

मिशन 41k

हाल ही में, "मिशन 41k" को समाचारों में देखा गया है यह निम्नलिखित में से किस से सम्बंधित है?

A
रेल मंत्रालय
B
वाणिज्य मंत्रालय
C
शिपिंग और सड़क परिवहन मंत्रालय
D
नागरिक उड्डयन मंत्रालय

मल्चिंग

कभी-कभी समाचारों में "मल्चिंग" शब्द देखा जाता है। यह निम्नलिखित में से किसे संदर्भित करता है?

A
उत्पादकता हासिल करने के लिए कुछ मौसमों के लिए मिट्टी को ऊसर छोड़ना।
B
एक ही क्षेत्र में दो या दो से अधिक फसलों का उपयोग करना।
C
कार्बनिक या अकार्बनिक कवर के साथ मिट्टी को कवर करना।
D
उपरोक्त सभी।

भारत की अशांति के जनक

इस स्वतंत्रता सेनानी पर तीन बार राजद्रोह का आरोप लगाया गया था, इन्होंने कांग्रेस के सूरत विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और लखनऊ संधि 1916 में उत्प्रेरक के रूप में कार्यरत थे। उन्हें "अंग्रेजों द्वारा भारत की अशांति के जनक" के रूप में माना जाता था। ये सभी संदर्भ निम्नलिखित में से किस से सम्बंधित हैं?

A
ए. सी. मजूमदार
B
लाला लाजपत राय
C
बाल गंगाधर तिलक
D
अरबिंदो घोष

सकल पूंजी निर्माण

हाल ही में, कुछ अर्थशास्त्रियों का मानना है कि भारत को अपने सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। जीसीएफ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह सकल घरेलू उत्पाद का एक हिस्सा है जिसका उपयोग सकल घरेलू उत्पाद के स्वयं निर्माण के लिए किया जाता है।
  2. यह सकल राष्ट्रीय उत्पाद पर निवेश का अनुपात है।
  3. आदर्श रूप में, यह 45% से अधिक होना चाहिए और पिछले दशक में भारत का जीसीएफ लगातार बढ़ रहा है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल I

बिम्सटेक

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. सार्क (SAARC) की स्थापना ढाका में हुई थी और इसका मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है। बिम्सटेक का मुख्यालय ढाका में है और हाल ही में इसका शिखर सम्मेलन काठमांडू में हुआ था।
  2. बिम्सटेक में शामिल होने वाले नेपाल और भूटान आखिरी देश थे।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

लेप्टोस्पायरोसिस

हाल ही में, "लेप्टोस्पायरोसिस" समाचारों में है। इसके सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह एक जीवाणु संक्रमण है जो ज्यादातर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में केंद्रित होता है और बाढ़ के दौरान इसका प्रकोप अधिक देखा जाता है।
  2. इसे "रैट फीवर" भी कहा जाता है।
  3. वर्तमान में इसके के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
I केवल

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एक सांविधिक निकाय है और इसके कार्यकारी अध्यक्ष गृह मंत्री होते हैं।
  2. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल गृह मंत्रालय के अधीन है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II
Showing 4,621-4,630 of 4,679 items.