Current Affairs Questions

नालसा

हाल ही में हुए, धारा 377 के निरस्तीकरण के कारण, "राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण" (नालसा) समाचारों में है। नालसा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह एक गैर सरकारी संगठन है जो समाज के कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों के हितों के लिए कार्य करता है।
  2. केंद्रीय स्तर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश इसके मुख्य संरक्षक होते हैं।
  3. नालसा विवादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए लोक अदालतों का संचालन करता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल III

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड

हाल ही में, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) की नियमों के प्रवर्तन में अपनी कमी के लिए आलोचना की जा रही है। एडब्ल्यूबीआई के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह पर्यावरण मंत्री की अध्यक्षता में एक वैधानिक निकाय है।
  2. रुक्मिणी देवी इस संगठन से शुरुआत से ही जुड़ी थीं।
  3. इसका मुख्यालय चेन्नई में है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल II

सकल घरेलू उत्पाद

मान लीजिए, एक अर्थशास्त्री कहते हैं कि "सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि कम है क्योंकि पिछले वर्ष अपेक्षाकृत उच्च सकल घरेलू उत्पाद (GDP) रहा है "। वह निम्नलिखित में से किस प्रभाव के बारे में बात कर रहे हैं?

A
बालासा-सैमुएलसन इफ़ेक्ट (Balassa Samuelson effect)
B
इकॉनोमी ऑफ़ स्केल इफ़ेक्ट
C
बेस इफ़ेक्ट
D
गर्सचेंक्रोन इफ़ेक्ट (Gerschenkron effect)

बोनेटहेड शार्क

हाल ही में, "बोनेटहेड शार्क" समाचारों में है। इससे सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह मुख्य रूप से समुद्री घास खाती है और सर्वाहारी है।
  2. यह मुख्य रूप से हिंद महासागर और अरब सागर में पाई जाती है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

नीलगिरी ताहर राष्ट्रीय उद्यान

निम्नलिखित में से कौन सी आक्रमक प्रजातियां हैं?

  1. वाटल (wattle)
  2. देवदार (Pine)
  3. स्कॉच ब्रूम (Scotch Broom)
  4. भटकटैया (Gorse)

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें

A
केवल I, II और III
B
केवल II और III
C
I, II, III, IV
D
केवल II, III, IV

क्षमादान

हाल ही में, राजीव गांधी की हत्या के अभियुक्तों के "क्षमादान" का आवेदन समाचारों में है। राष्ट्रपति और राज्यपाल की क्षमादान की शक्तियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. राष्ट्रपति और राज्यपाल मौत की सजा प्राप्त व्यक्ति को क्षमादान दे सकते हैं।
  2. राष्ट्रपति और राज्यपाल की क्षमादान की शक्ति असीमित है।
  3. राष्ट्रपति और राज्यपाल द्वारा दी गई माफी की न्यायिक समीक्षा नहीं की जा सकती।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

अपनी कक्षा स्पष्ट"

"ग्रह" के रूप में वर्गीकृत होने के लिए इनकी "अपनी कक्षा स्पष्ट" होनी चाहिए। "अपनी कक्षा स्पष्ट" शब्द का क्या अर्थ है?

A
टकराव से बचने के लिए इनकी अपनी कक्षा में कोई मलबा नहीं होगा।
B
इसे उस कक्षा में अकेले घूमना चाहिए।
C
इसे अपनी कक्षा में सबसे बड़ा गुरुत्वाकर्षण बल होना चाहिए।
D
उपरोक्त सभी।

चालू खाता घाटा

हाल ही में, देखा गया है कि चालू खाता घाटा (सीएडी) चिंता का कारण बना हुआ है। वर्तमान में सीएडी बढ़ने के कारक निम्नलिखित में से कौन से हैं?

  1. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आयात में हुई वृद्धि।
  2. पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में हुई वृद्धि।
  3. कोक और कोयले के आयात में हुई वृद्धि।
  4. रत्नों और कीमती पत्थरों के निर्यात में आई कमी।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और III
B
केवल III और IV
C
I, II, III, IV
D
केवल I, III और IV

ग्रेट पैसिफिक गार्बेज

"ग्रेट पैसिफिक गार्बेज"(Great Pacific Garbage) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसमें प्लास्टिक, रासायनिक कीचड़ (chemical sludge) और उत्तर प्रशांत जायर (North Pacific Gyre) की धाराओं में फंसा अन्य मलबा शामिल है।
  2. यह वानुअतु और हवाई द्वीप के बीच स्थित है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

हत्ती समुदाय

"हत्ती समुदाय" निम्नलिखित में से किस राज्य से सम्बंधित है?

A
मेघालय
B
आंध्र प्रदेश
C
ओडिशा
D
हिमाचल प्रदेश
Showing 4,591-4,600 of 4,679 items.