Current Affairs Questions

रूफटॉप सौर योजना

रूफटॉप सौर योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. रूफटॉप सौर योजना (Rooftop solar scheme) का कार्यान्वयन ‘नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय’ (Ministry of New and Renewable Energy- MNRE) द्वारा किया जा रहा है।
  2. वर्तमान में ‘ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर स्कीम’ के दूसरे चरण का कार्यान्वयन किया जा रहा है; इसका लक्ष्य, वर्ष 2022 तक रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स से 1 लाख मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

अमर जवान ज्योति

केंद्र सरकार ने इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को स्थानांतरित करके वहाँ किसकी प्रतिमा स्थापित की है?

A
महात्मा गांधी
B
जवाहर लाल नेहरू
C
अरविंद घोष
D
सुभाष चन्द्र बोस

डार्क एनर्जी

डार्क एनर्जी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘डार्क एनर्जी’ ऊर्जा का एक काल्पनिक रूप है, जो गुरुत्वाकर्षण के विपरीत व्यवहार करते हुए एक नकारात्मक, प्रतिकारक दबाव को दर्शाती है।
  2. यह हमारे ब्रह्मांड के विस्तार की दर को धीमा करने के बजाय समय के साथ तेज कर रही है, जोकि बिग बैंग से उत्पन्न हुए ब्रह्मांड से जो अपेक्षा की जा सकती है, उसके ठीक विपरीत है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारत सरकार के ‘नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय’ के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कार्यरत एक महारत्न कंपनी है।
  2. इसका कार्य नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं को प्रोत्साहित करना तथा विकास हेतु इन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  3. इसे ‘कंपनी अधिनियम, 1956’ की धारा 4ए के तहत ‘सार्वजनिक वित्तीय संस्थान’ के रूप में अधिसूचित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन 2022

जनवरी 2022 में नई दिल्ली में आयोजित योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन 2022' प्रतियोगिता में पुरुष एकल का खिताब किसने अपने नाम किया?

A
लक्ष्य सेन
B
लोह कीन यू
C
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी
D
चिराग शेट्टी

चिंतामणि पद्य नाटकम

हाल में किस राज्य सरकार ने लगभग 100 वर्षों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले लोकप्रिय 'चिंतामणि पद्य नाटकम' (Chintamani Padya Natakam) पर प्रतिबंध लगा दिया है?

A
केरल
B
तमिलनाडु
C
ओडिशा
D
आंध्र प्रदेश

​चुनावी बॉण्ड

चुनावी बॉण्ड के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चुनावी बॉण्ड बिना किसी अधिकतम सीमा के 1,000 रुपए, 10,000 रुपए, 1 लाख रुपए, 10 लाख रुपए और 1 करोड़ रुपए के गुणकों में जारी किये जाते हैं।
  2. भारतीय रिजर्व बैंक इन बॉण्डों को जारी करने और भुनाने (Encash) के लिये अधिकृत बैंक है, ये बॉण्ड जारी करने की तारीख से पंद्रह दिनों तक वैध रहते हैं।
  3. एक व्यक्ति या तो अकेले या अन्य व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से बॉण्ड खरीद सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
1 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल

प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है?

A
18 जनवरी
B
19 जनवरी
C
20 जनवरी
D
21 जनवरी

स्लॉथ बीयर

स्लॉथ बीयर को वैज्ञानिक रूप से मेलर्सस उर्सिनस’ (Melursus ursinus) के रूप में जाना जाता है। आईयूसीएन द्वारा स्लॉथ बीयर को किस प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है?

A
संकटग्रस्त
B
गंभीर रूप से संकटग्रस्त
C
अतिसंवेदंशील
D
चिंता मुक्त

​आर्टेमिस मिशन

आर्टेमिस मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. आर्टेमिस (ARTEMIS) का पूरा नाम “ऐक्सेलरैशन, रीकनेक्शन, टर्ब्युलन्स एंड इलेक्ट्रोडायनामिक्स ऑफ़ मून’स इंटरएक्शन विद द सन” अर्थात चंद्रमा का सूर्य के साथ अंतःक्रिया का गतिवर्धन, पुन:संयोजन, विक्षोभ तथा विद्युत्-गतिकी है।
  2. यह यूरोपीयन यूनियन द्वारा चंद्रमा पर भेजा जाने वाला अगला मिशन है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 971-980 of 4,679 items.